in

HP News: सरकार की इस योजना से बनेगा 12 महिलाओं का आशियाना! आवास बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की पहली किस्त जारी

TROWS

HP News: वंचित वर्गों की सामाजिक सुरक्षा और समान अवसरों की दिशा में राज्य सरकार निरंतर सार्थक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना राज्य की उन महिलाओं के लिए नए अवसर लेकर आई है, जो विषम परिस्थितियों में अकेले जीवन यापन करने के लिए विवश हैं।

HP News: सरकार की इस योजना से बनेगा 12 महिलाओं का आशियाना! आवास बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपए की पहली किस्त जारी

राज्य सरकार उन्हें घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की मदद दे रही है। योजना का उद्देश्य विधवा एवं एकल नारियों को को आवास सुविधा प्रदान करना है। विधवा या 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की ऐसी अविवाहित अथवा परित्यक्त महिलाएं जिनके पास रहने योग्य घर नहीं है, इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

इसके अतिरिक्त, वे महिलाएं भी इस योजना के तहत पात्र हैं जिनके पति पिछले सात वर्षों से लापता हैं। राज्य सरकार ऐसी पात्र लाभार्थी महिलाओं को तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता गृह निर्माण के लिए उपलब्ध करवाती है, ताकि वे सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन व्यतीत कर सकें।

Doon valley school

योजना के तहत आवेदक की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। पात्रता सुनिश्चित होने के बाद लाभार्थियों को तीन लाख रुपए की राशि दो किस्तों में प्रदान की जाती है। पहली किस्त में 1.50 लाख रुपये और शेष राशि घर के छत स्तर तक निर्माण कार्य पूर्ण होने पश्चात दूसरी किस्त के रूप में प्रदान की जाती है।

मुख्यमंत्री के हाथों प्राप्त की पहली किस्त की राशि
मंडी जिला के करसोग उपमंडल की 12 पात्र महिलाओं को योजना के अन्तर्गत घर बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कुल 36 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक महिला लाभार्थी को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

JPERC 2025

प्रथम किस्त के रूप में 1.50 लाख रुपये की राशि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा हाल ही में अपने करसोग दौरे के दौरान इन पात्र महिलाओं को प्रदान की गई है। इस पहल से न केवल इन महिलाओं के जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा की भावना जगी है, बल्कि इन्होंने आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सशक्त कदम आगे बढ़ाए हैं।

इन्हें मिला योजना का लाभ
लाभार्थी महिलाओं में अनिता कुमारी (सालना), सुनीता देवी (कोट), रिशा देवी (खोलतू), प्रेमी देवी (रेहा), सपना देवी (स्नेच), चंद्रावती (दगाव), रीमा देवी (डोबा), खेमदासीं (नेहरा), प्रेम कली (ममेल), कल्पना (घाड़ी), कल्लू देवी (बेलर) और डुली देवी (चलाहणी) शामिल हैं। इन सभी को गृह निर्माण के लिए मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

योजना बनी जीवन का सबसे बड़ा सहारा
इस योजना की लाभार्थी महिलाओं ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि राज्य सरकार उनके जीवन की विकट परिस्थितियों को इतनी गंभीरता से समझेगी। अनिता कुमारी ने कहा कि अब उन्हें, अपने व बच्चों के लिए पक्का घर होने का सपना साकार होता दिख रहा है।

सुनीता देवी ने कहा कि यह योजना उनके लिए जीवन का सबसे बड़ा सहारा बनी है। प्रेमी देवी व रिशा देवी ने कहा कि अब उन्हें, अपने सिर पर स्थायी छत का भरोसा मिला है, जिसके लिए वे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राज्य सरकार की आभारी हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: पुलिस की ड्रग माफिया पर कार्रवाई! चिट्टे और चरस के साथ चार तस्कर अरेस्ट

Himachal Crime News: पुलिस की ड्रग माफिया पर कार्रवाई! चिट्टे और चरस के साथ चार तस्कर अरेस्ट

India-South Africa T20 Match: धर्मशाला में होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला! टिकटों की बिक्री शुरू

India-South Africa T20 Match: धर्मशाला में होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला! टिकटों की बिक्री शुरू