Nora Fatehi Controversy: ‘सरके चुनर’ गाने से मचा बवाल! बैन के बाद अब नोरा को डिपोर्ट करने की मांग

Nora Fatehi Controversy: बॉलीवुड की ग्लैमरस डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। इस बार उनके सुर्खियों की वजह उनका नया डांस नंबर है। जी हां, नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर सुर्खियां लूटने लगा। क्योंकि इस गाने के रिलीज के साथ ही शुरू हुआ जबरदस्त बवाल। कुछ लोगों ने इस गाने को एंटरटेनमेंट बताया तो कुछ ने अश्लीलता की हद पार करने वाला गाना बताया।

Nora Fatehi Controversy: ‘सरके चुनर’ गाने से मचा बवाल! बैन के बाद अब नोरा को डिपोर्ट करने की मांग
मामला इतना बढ़ गया कि गाने पर बैन लगा दिया गया। CBFC ने भी इस गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने से लेकर गाने पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है। हालांकि सोशल मीडिया और हर जगह से इस गाने को साफ कर दिया जा चुका है परंतु अब भी मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि कुछ लोगों ने अब नोरा फतेही के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। कहा जा रहा है कि नोरा फतेही को भारत से डिपोर्ट किया जाना चाहिए।

क्या था यह पूरा विवाद
बता दें यह गाना KD द डेविल फिल्म का एक हिस्सा है, जिसके हिंदी वर्जन के बोल काफी अश्लील हैं। इस गाने में नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। गाने में डबल मीनिंग शब्दों का इस्तेमाल किया गया है जो की डार्क पोर्न जैसा लगता है। सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर काफी विद्रोह हुआ।


लोगों ने इसे भारत की संस्कृति के खिलाफ बताया और यह गाना महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई भी कर रहा है। कुछ शिकायतों में इसे बच्चों के लिए हानिकारक भी बताया गया। देखते ही देखते मामला इतना बड़ा की सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने गाने पर बैन लगाने का निर्देश पारित कर दिया। यूट्यूब समेत हर प्लेटफार्म से इस गाने को हटा दिया गया। CBFC ने भी इस गाने को फिल्म से बैन कर दिया।
मामला क्यों नहीं हो रहा शांत
हालांकि इस गाने को हर जगह से हटा दिया गया है। नोरा फतेही ने अपनी सफाई भी दे दी है। CBFC ने भी एक्शन ले लिया है। सरकार भी मुस्तैद हो गई है। लेकिन फिर भी मामला यहीं नहीं थम रहा। 10 वकीलों की टीम ने गृह मंत्रालय से शिकायत की है कि नोरा फतेही का वर्क परमिट रद्द कर दिया जाए और उन्हें भारत से डीपोर्ट कर दिया जाए। क्योंकि नोरा फतेही सार्वजनिक मर्यादा के खिलाफ अश्लील कंटेंट बनाती हैं। उनके इस गाने ने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुँची है और यह गाना कई सारे कानूनों का उल्लंघन भी करता है।


विवाद को लेकर नोरा फतेही की सफाई
विवाद बढ़ने पर नोरा फतेही ने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी की उन्हें हिंदी गाने के लिरिक्स पता नहीं थे। उन्होंने बताया कि यह गाना कन्नड़ में शूट किया गया था और हिंदी वर्जन के बारे में उन्हें कुछ भी बताया नहीं गया था। हालांकि उन्होंने बताया कि हिंदी वर्जन सुनने के बाद उन्हें पता लग गया था कि इस पर विवाद होगा। गाने के गीतकार ने दावा किया है कि उन्होंने सिर्फ अनुवाद किया और डायरेक्टर ने असली बोल लिखे थे। जिसकी वजह से इतना बड़ा विवाद खड़ा हो गया और पूरे विवाद में नोरा फतेही फंस गई।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर KD द डेविल का यह गाना ऑफीशियली बैन हो चुका है। लेकिन फिर भी विवाद है कि थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ लोग इसे क्रिएटिव फ्रीडम बता रहे हैं तो कुछ समाज में अश्लीलता फैलाने वाला काम हालांकि अब देखना यह होगा कि इस मामले में सरकार क्या निर्णय लेती है और क्या नोरा फतेही को सच में डीपोर्ट किया जाता है

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



