in

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: साथियों ने 25 साल के युवक की ली जान! फिर दफना दिया शव, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

TROWS

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां साथियों ने एक युवक की हत्या कर उसके शव को दफना दिया। हालांकि पुलिस ने भी हत्या की इस गुत्थी को सुलझाते हुए शव को गड्ढे से बरामद कर लिया है।

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: साथियों ने 25 साल के युवक की ली जान! फिर दफना दिया शव, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल, मामला 15 मार्च का है जब बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला राम प्रवेश अचानक ही लापता हो गया। जिसके बाद युवक के पिता ने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत सुन्नी पुलिस थाना में दर्ज करवाई।

किराए का कमरा लेकर रह रहा था मृतक
पुलिस को दिए बयान में चतुर राम ने बताया कि उनका बेटा राम प्रवेश उर्फ कुटुंब अचानक ही कहीं लापता हो गया है। पिता ने यह भी बताया कि वह अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ बसंतपुर क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रह रहा था और मजदूरी का काम करता था।

Doon valley school

युवक के साथी फरार
इसके बाद थाना प्रभारी दिलू राम शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने उक्त तीनों युवकों को ढूढ़ना शुरू कर दी। पुलिस ने जब मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि तीनों ही युवक विकेश, अरुण और महेश मौके से फरार हैं।

इसके बाद पुलिस का शक पक्का हो गया और लापता युवक की तलाश करनी शुरू कर दी गई। इसी बीच बीते कल सुन्नी मार्ग पर झाड़ियों में एक संदिग्ध बोरा और कंबल मिला।

JPERC 2025

गड्ढे से मिला शव
जिसपर पुलिस ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया तो वहां से कुछ मीटर की दूरी पर खेत के कोने में ताजी खोदी हुई मिट्टी देखी गई। पुलिस को जब शक हुआ तो स्थानीय लोगों की मौजूदगी में खुदाई शुरू कर दी गई।

इस दौरान गड्ढे से राम प्रवेश का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया है। साथ ही फरार चल रहे तीनों आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: कमरे के भीतर बेटे को इस हाल में देख परिजनों के उड़े होश! घर में मची चीख-पुकार

Himachal News Alert: कमरे के भीतर बेटे को इस हाल में देख परिजनों के उड़े होश! घर में मची चीख-पुकार

Himachal Latest News: जलमग्न ऐतिहासिक पुल भंजवणी औहर की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र! स्थानीय मूर्तिकार प्रेम सिंह ने किया तैयार

Himachal Latest News: जलमग्न ऐतिहासिक पुल भंजवणी औहर की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र! स्थानीय मूर्तिकार प्रेम सिंह ने किया तैयार