Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: सौतेले पिता ने ढाई वर्षीय मासूम को उतारा मौ**त के घाट! हिरासत में लिया आरोपी

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसने सभी के रोंगटे खड़े कर दिए। जिला में सौतेले बाप ने ढाई साल के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

Holi 2026 -2

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: सौतेले पिता ने ढाई वर्षीय मासूम को उतारा मौ**त के घाट! हिरासत में लिया आरोपी

हालांकि पुलिस ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सोलन के सलोगड़ा क्षेत्र का है। तारा देवी (24) अपने दूसरे पति राज थापा के साथ यहां किराए का कमरा लेकर रह रही है।

Indian Public School

गिरने को बताया था मौत का कारण
28 फरवरी की शाम को आंगन में खेलते समय नेपाली मूल के ढाई साल के बच्चे प्रवीण की गिरने के कारण मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों को जब बच्चे की मौत पर संदेह हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम पंचायत सलोगड़ा की प्रधान सरोज चौहान को दी। जिसके बाद मामले की जानकारी थाना सदर सोलन को दी गई।

Doon valley school

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बच्चे की मां तारा देवी और पति राज थापा के बयान दर्ज किये गए। दोनों ने बताया कि प्रवीण खेलते समय आंगन में गिर गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था लेकिन यहां पर उसकी मौत हो गई।

हत्या का करार
उधर, इस बात का पता जैसे ही बच्चे के असली पिता राजेंद्र को चला तो उन्होंने इसे हत्या का करार दिया। थाना सदर सोलन को दी गई शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी तकरीबन 4 साल पहले तारा देवी के साथ हुई थी जिससे उन्हें एक पुत्र हुआ था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बेटे को छोड़कर फरार हुई थी माँ
लेकिन बीते साल ही वह बेटे को छोड़कर चली गई और उसने राज थापा से शादी कर ली। व्यक्ति ने बताया कि प्रवीण तारा देवी के पास था जबकि वह खुद काम की तलाश में किन्नौर गया हुआ था।

लेकिन इसी बीच 28 फरवरी की शाम को उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे की मौत हो गई है। इसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचा और इसे हत्या का करार दिया। व्यक्ति ने बताया कि पुलिस की ओर से जब बच्चे का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया तो डॉक्टरों ने मृत्यु पर संदेह जाहिर किया।

गला घोंटकर हत्या की आशंका
ऐसे में पिता ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि आरोपी राज थापा द्वारा रंजिश के चलते गला घोंटकर उनके बेटे की हत्या की है। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Dharamshala ODI: धर्मशाला में खेला जाएगा पहला वनडे क्रिकेट मैच! अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

Dharamshala ODI: धर्मशाला में खेला जाएगा पहला वनडे क्रिकेट मैच! अफगानिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

Paonta Sahib: पांवटा में 1.258 किलोग्राम चरस पकड़ी! सलाखों के पीछे पहुंचाए दो तस्कर

Paonta Sahib: पांवटा में 1.258 किलोग्राम चरस पकड़ी! सलाखों के पीछे पहुंचाए दो तस्कर