Paonta Sahib: स्कॉलर्स होम स्कूल ने रचा इतिहास! इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज

Paonta Sahib: द स्कॉलर्स होम स्कूल के लिए 30 नवम्बर 2025 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब विद्यालय के 218 विद्यार्थियों ने वार्षिक समारोह के अवसर पर विद्यालय के लोगो तथा “Synergy 2025–26” की भव्य मानव आकृति बनाकर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया।

Paonta Sahib: स्कॉलर्स होम स्कूल ने रचा इतिहास! इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
विद्यार्थियों के अद्भुत समन्वय, अनुशासन और टीम भावना का यह प्रदर्शन उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा। आज विद्यालय के प्रबंधन निदेशक नरेंद्र पाल सिंह नारंग को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए भानू प्रताप (एडजूडिकेटर- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स) ने, मुख्य अतिथि भागमल ठाकुर (कमांडिंग अफसर -आई आर बी बटालियन, धौलाकुआं) की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

उपस्थित भानू प्रताप ने यह भी बताया कि विद्यार्थी आई बी आर की सोशल साइट पर भी इस उपलब्धि को देख सकते हैं। आज के इस यादगार अवसर पर स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग को उनके सकारात्मक सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।


स्कूल सीनियर प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। गणित (HOD) दमनदीप सिंह को एवं उनके सहयोगी अध्यापकों को उनके अथक परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया।
इस शानदार प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय का नाम India Book of Records में दर्ज हुआ, जो पूरे स्कॉलर्स होम परिवार के लिए गर्व का विषय है। गौरतलब है कि India Book of Records एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो Asia Book of Records से संबद्ध है।


यह संस्था उत्कृष्ट उपलब्धियों की पहचान करने और योग्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए समर्पित है तथा पारदर्शिता और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों के साथ रिकॉर्ड्स का मूल्यांकन करती है।
कार्यक्रम के अन्त में स्कूल प्रबंधन निदेशक डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम बताया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



