in

HP News: स्कूल पहुंचने की जिद में बस पर लटककर सफर! स्कूली बच्चे का वीडियो वायरल, खौफनाक मंजर देख कर हर कोई हैरान

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां स्कूल पहुंचने की जिद में एक स्कूली बच्चा एचआरटीसी बस पर लटककर सफर करता हुआ नजर आया।

HP News: स्कूल पहुंचने की जिद में बस पर लटककर सफर! स्कूली बच्चे का वीडियो वायरल, खौफनाक मंजर देख कर हर कोई हैरान

इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

बस के पीछे सीढ़ी पर लटका बच्चा
दरअसल, मामला जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल का है, जहाँ स्कूल का छोटा बच्चा एचआरटीसी के जोगिंद्रनगर डिपो की चलती बस के पीछे सीढ़ी पर लटक कर सफर करता हुआ दिखाई दिया।

Doon valley school

बाइक सवार ने बनाया वीडियो
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीछे से एक बाइक सवार वहां से गुजर रहा था। उसने जैसे ही बच्चे को बस के पीछे लटका हुआ देखा तो उसका वीडियो बना डाला और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों की सांसें रुक गई। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि बच्चा बस की सीढ़ी पर लटका हुआ है और बस तीखे पहाड़ी मोड़ों से गुजर रही है।

JPERC 2025

ऐसे में जरा सी चूक और मासूम बच्चे के साथ दर्दनाक अनहोनी। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई जा रही है।

उधर, अड्डा प्रभारी जोगिंद्रनगर विनोद कुमार ने बताया कि जोगिंद्रनगर-गलमाठा-पद्धर रूट पर चलने वाली बस को लेकर वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक बच्चे ने लटक कर सफर किया है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर विभागीय जांच की जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई! पीछे छूटा परिवार

दुखद: शहीद नायब सूबेदार कुलवंत सिंह को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई! पीछे छूटा परिवार

Paonta Sahib: पांवटा में 14640 नशीले कैप्सूल व 4800 गोलियां बरामद! अब तक चार आरोपी काबू

Paonta Sahib: पांवटा में 14640 नशीले कैप्सूल व 4800 गोलियां बरामद! अब तक चार आरोपी काबू