in

दुखद: स्कूल से एडमिशन करवाकर लौट रहे मासूम को कार ने कुचला! दर्दनाक मौ**त, घर में पसरा मातम

TROWS

कांगड़ा जिले के भड़ोली में हृदयविदारक घटना घटी है जहाँ, एक तेज रफ्तार कार ने 11 साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। मृतक बच्चे की पहचान अधवाणी क्षेत्र के धनोट गांव के रहने वाले रिश्व के रूप में हुई है।

दुखद: स्कूल से एडमिशन करवाकर लौट रहे मासूम को कार ने कुचला! दर्दनाक मौ**त, घर में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि रिश्व अपने माता-पिता के साथ स्कूल में दाखिला करवाने पहुंचा था। इस दौरान रिश्व का स्कूल में दाखिला किया गया और उसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ स्कूल से बाहर निकल कर घर की तरफ जाने लगा।

छात्र स्कूल से बाहर निकला ही था कि अचानक आई एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद परिजन तुरंत रिश्व को लेकर नागरिक अस्पताल ज्वालामुखी भागे।

Doon valley school

उनके मन में एक उम्मीद थी कि शायद चमत्कार हो जाए, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों के मासूम को ‘मृत’ घोषित करते ही मां सुलोचना देवी के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बेटे की मौत की खबर सुनते ही माँ-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे धनोट गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले में कार चालक आशिष कुमार निवासी खनियारा, धर्मशाला की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते उसके खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। उधर, पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया है।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: पराशर झील जाते रास्ता भटके हरियाणा के टूरिस्ट! पांच घायल, एक की हालत नाजुक

Accident In Himachal: पराशर झील जाते रास्ता भटके हरियाणा के टूरिस्ट! पांच घायल, एक की हालत नाजुक

Himachal Jobs : सेल्स एग्जीक्यूटिव और मेनेजर के भरें जा रहे कई पद! यहां होगा कैंपस इंटरव्यू, सैलरी 30 हजार

Himachal Jobs : सेल्स एग्जीक्यूटिव और मेनेजर के भरें जा रहे कई पद! यहां होगा कैंपस इंटरव्यू, सैलरी 30 हजार