in

Himachal News: सेब के दामों में 50 से 75 फ़ीसदी तक गिरावट! सड़के बंद, मंडियों तक नहीं पहुंच रहा एपल

TROWS

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के लोगों को इन दिनों भारी बारिश की मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ जहां भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक परेशानी राज्य के किसानों और बागवानों को उठानी पड़ रही है जिससे उनकी फसले तबाह हो रही है।

Himachal News: सेब के दामों में 50 से 75 फ़ीसदी तक गिरावट! सड़के बंद, मंडियों तक नहीं पहुंच रहा एपल

बता दे कि हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में भारी बारिश ने तबाही इस कदर मचाई है कि जगह-जगह सड़के ब्लॉक हो गई है। ऐसे में बागवान अपनी सेब की फसल को लेकर मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

हालांकि जो बागवान सेब को मंडियों तक पहुंचा भी रहे हैं उन्हें भी उनकी फसल के उचित दाम नहीं मिल पा रहे हैं। हालात यह है कि मंडियों में सेब के दाम धड़ाम हो गए है और यह औने-पौने दामों में बिक रहा हैं।

Doon valley school

दामों में 50 से 75 फीसदी तक की कमी
बता दें कि सेब के दाम में 50 से 75 फीसदी तक की कमी आई है जिससे बागवान बेहद निराश है। गाला वैरायटी के सेब के भाव 55 रूपए प्रतिकिलो पहुँच गए है जोकि पहले 200 रुपये में बिक रहा था। इसके अलावा रॉयल वैरायटी का सेब 120 की जगह अब 60 रुपये किलो बिक रहा है।

पेड़ों से खुद ही झड़ रहे सेब
उधर, बागवानों का कहना है कि एक तरफ उन्हें उनकी फसल के अच्छे दाम नहीं मिल पा रहे हैं और दूसरी तरफ बगीचों में सेब खुद ही पेड़ों से नीचे झड़ रहे हैं। ऐसे में उन पर दोहरी मार पड़ रही है जिससे उन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

JPERC 2025

सड़के बंद, मंडियों तक नहीं पहुंच रहा सेब
इतना ही नहीं जिला में कई सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है जिसके चलते बागवानों को अपनी सेब की फसल को सब्जी मंडियों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है।

इतना ही नहीं कुछ किसानों के सेब अब सड़ने की कगार पर आ गए हैं। ऐसे में अगर जल्द सड़के बहाल नहीं हुई तो किसानों को लाखों-करोड़ों का नुकसान हो सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Heavy Rain: हिमाचल में भारी बारिश से तबाही! दो मंजिला मकान गिरा, लैंडस्लाइड से 6 गाड़ियों को नुकसान

Heavy Rain: हिमाचल में भारी बारिश से तबाही! दो मंजिला मकान गिरा, लैंडस्लाइड से 6 गाड़ियों को नुकसान

Accident In Himachal: बाईपास पर ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत! दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

Accident In Himachal: बाईपास पर ट्रक और पिकअप में जोरदार भिड़ंत! दोनों वाहन क्षतिग्रस्त