Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News : शहीद प्रशांत ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न! धगेड़ा टीम बनी चैंपियन

TROWS

Sirmour News : रेणुका विधानसभा क्षेत्र के भनेत हल्द्धवाड़ी में शहीद प्रशांत ठाकुर की स्मृति में आयोजित छठा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को भावुक माहौल में संपन्न हो गया। फाइनल मुकाबले में धगेड़ा टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

Holi 2026 -2

Sirmour News : शहीद प्रशांत ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न! धगेड़ा टीम बनी चैंपियन

छठे शहीद प्रशांत ठाकुर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता 24 जनवरी को शहीद के माता-पिता सुरजन सिंह और रेखा देवी द्वारा शुभारंभ के साथ शुरू हुई थी।

Indian Public School

यह टूर्नामेंट भारतीय सेना के वीर सपूत शहीद प्रशांत ठाकुर की याद में हर वर्ष आयोजित किया जाता है। शहीद प्रशांत ठाकुर 29 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे।

Doon valley school

उन्होंने 17-18 अगस्त 2020 को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान वीरगति प्राप्त की थी। उस समय उनकी उम्र मात्र 24 वर्ष थी।

इस वर्ष टूर्नामेंट का छठा संस्करण आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में कुल 80 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना और जोश का परिचय दिया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

आयोजकों के अनुसार प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख 31 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी रखी गई थी। उपविजेता को 61 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी दी जानी थी।

फाइनल मुकाबला धगेड़ा और पंझाल टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में धगेड़ा टीम ने 23 रनों से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

विजेता धगेड़ा टीम को 1 लाख 31 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए। वहीं उपविजेता पंझाल टीम को 60 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में समाजसेवी व युवा नेता मनीष तोमर और डीएसआर ग्रुप के मालिक एवं दून प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश रमोल मुख्य अतिथि रहे। मुख्य अतिथियों ने शहीद के माता-पिता को नमन किया। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने की अपील की।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में भास्कर को इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। नीरज ठाकुर बेस्ट गेंदबाज और पंकज बेस्ट बल्लेबाज रहे। सोनू को बेस्ट विकेटकीपर और विनोद को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार मिला। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब शुभम को दिया गया।

आयोजक समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिथियों को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: JPL (जंग प्रीमियर लीग) क्रिकेट से युवाओं को बड़ा मंच ! अरिकेश जंग ने उठाया विजेता व खिलाड़ियों का पूरा खर्च, दो नई टीमों का गठन

Paonta Sahib: JPL (जंग प्रीमियर लीग) क्रिकेट से युवाओं को बड़ा मंच ! अरिकेश जंग ने उठाया विजेता व खिलाड़ियों का पूरा खर्च, दो नई टीमों का गठन

Paonta Sahib: केंद्र का बजट मजदूरों और हिमाचल के लिए पूरी तरह फेल व निराशाजनक: प्रदीप चौहान

Paonta Sahib: केंद्र का बजट मजदूरों और हिमाचल के लिए पूरी तरह फेल व निराशाजनक: प्रदीप चौहान