Snowfall In Himachal: शिमला से लाहौल तक बर्फबारी! सड़कें बंद, अटल टनल में पूरी रात फंसे हजारों टूरिस्ट

Snowfall In Himachal: हिमाचल प्रदेश के विभिन्न इलाकों में रविवार को मौसम बदला और बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। रविवार दोपहर बाद से राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में अच्छी बारिश रिकार्ड की गई, जोकि देर रात तक जारी रही।

Snowfall In Himachal: शिमला से लाहौल तक बर्फबारी! सड़कें बंद, अटल टनल में पूरी रात फंसे हजारों टूरिस्ट
इसके अलावा राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश में हुई ताजा बर्फबारी पर्यटकों के लिए उस वक्त मुसीबत बन गई जब सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और सड़कें बंद हो गई।

अटल टनल रोहतांग में फंसे रहे हजारों टूरिस्ट
जिला लाहौल-स्पीति में बीते रोज भारी बर्फबारी रिकॉर्ड की गई, जिससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई और ट्रैफिक जाम हो गया। टनल के भीतर पूरी रात 1000 वाहन फंसे रहे जिसमें हजारों टूरिस्ट सवार थे।


देशभर से टूरिस्ट बर्फबारी के दीदार को लाहौल घाटी पहुंचे थे। मगर हेवी स्नोफॉल के कारण सड़क फिसलनी हो गई जिससे टूरिस्ट को टनल के अंदर ही पूरी रात वाहनों में बैठकर गुजारनी पड़ी। इससे टनल के भीतर, नॉर्थ व साउथ पोर्टल पर वाहनों की लंबी लाइने लगी रही।
कहाँ-कहाँ गिरे बर्फ के फाहे
बता दें कि कुल्लू, मंडी, चंबा, शिमला, लाहौल स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। अटल टनल रोहतांग सहित सिस्सू, कोकसर, शिंकुला सहित लाहौल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है।


चंबा जिले के मणिमहेश क्षेत्र की कुगति, चौबिया, कैलाश, दरुणी, काली छौ और अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। कुल्लू जिला सहित कांगड़ा के धौलाधार की पहाड़ियों पर हिमपात हुआ है। शिमला के नारकंडा में बर्फ गिरी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



