Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: शिवरात्रि महोत्सव में लोक देवताओं व देवलुओं की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान! 40 लाख रुपए जारी

TROWS

Himachal News Update: इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में देवी-देवताओं के लिए व्यवस्था विशेष रूप से सुनियोजित ढंग से की गई है। सभी पंजीकृत देवताओं को पड्डल मैदान में पौड़ियों पर पैगोड़ा शैली में शिविर लगाकर तथा विधिवत मैटिंग करवाकर विराजमान किया गया है।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: शिवरात्रि महोत्सव में लोक देवताओं व देवलुओं की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान! 40 लाख रुपए जारी

देवता उप समिति के संयोजक एवं एडीएम मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में इस वर्ष कुल 216 पंजीकृत देवी-देवताओं को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया था, जिनमें से अब तक लगभग दो सौ के करीब देवी-देवता मेले में पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि मैदान में देवताओं के बैठने के लिए स्थान आवंटन की जिम्मेदारी सर्व देवता समिति को सौंपी गई है।

Indian Public School

जैसे-जैसे देवी-देवता पड्डल मैदान पहुंच रहे हैं, समिति द्वारा उन्हें निर्धारित स्थान प्रदान किया जा रहा है, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो रही हैं। एडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

Doon valley school

उन्हें बैठने के लिए दरियां उपलब्ध करवाई गई हैं तथा भोजन पकाने और ठंड से बचाव के लिए लकड़ी (बालन) भी प्रदान की जा रही है, ताकि किसी को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अब तक देवी-देवताओं के लिए राशन व सब्जी व्यवस्था इत्यादि के लिए लगभग 24 लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

शेष देवताओं के मेले में पहुंचते ही उन्हें भी समान रूप से राशन, दरी और लकड़ी की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला प्रशासन ने विश्वास दिलाया है कि शिवरात्रि मेले में आने वाले सभी देवी-देवताओं और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे यह देव महोत्सव श्रद्धा, परंपरा और सुव्यवस्था का आदर्श उदाहरण बन सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News : सिरमौर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनर के लिए जरूरी खबर! जल्द करवाए e-KYC नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन

Sirmour News : सिरमौर के सामाजिक सुरक्षा पेंशनर के लिए जरूरी खबर! जल्द करवाए e-KYC नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन

HP News: बोह वैली में बन रहा प्रदेश का पहला ट्राउट हब! पर्यटन के साथ स्वरोजगार का नया अध्याय

HP News: बोह वैली में बन रहा प्रदेश का पहला ट्राउट हब! पर्यटन के साथ स्वरोजगार का नया अध्याय