Asha Hospital
Holi 2026
in

मातृत्व भी नहीं रोक सका हौसला: सिरमौर की सीमा देवी ने पहली बार में क्रैक किया UGC NET

TROWS

सिरमौर : सीमित संसाधन, पारिवारिक जिम्मेदारियां और मातृत्व—इन सबके बीच संगड़ाह उपमंडल के टीकरी गांव की सीमा देवी ने असाधारण सफलता हासिल की है। उन्होंने पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है।

Holi 2026 -2

मातृत्व भी नहीं रोक सका हौसला: सिरमौर की सीमा देवी ने पहली बार में क्रैक किया UGC NET

सीमा देवी की यह उपलब्धि बताती है कि मजबूत इरादे हों, तो हालात कभी रास्ता नहीं रोक सकते। गोद में बच्चे और हाथ में किताबें लेकर पढ़ाई करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा।

Indian Public School

सीमा का जीवन संघर्षों से भरा रहा। बचपन में पिता का साया उठ गया। आर्थिक हालात कमजोर थे, लेकिन मां ने कभी हौसला टूटने नहीं दिया। पढ़ाई को ही भविष्य का सहारा माना।

Doon valley school

स्कूल के दिनों से ही सीमा पढ़ाई में अव्वल रहीं। 12वीं कक्षा में प्रथम आने पर उन्हें सरकारी सम्मान के रूप में लैपटॉप मिला। यहीं से उनके सपनों को नई उड़ान मिली।

वर्ष 2018 में शादी के बाद भी सीमा का लक्ष्य नहीं बदला। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद जेबीटी, बीएड और हिंदी में एमए की डिग्री हासिल की।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दो छोटे बच्चों की देखभाल और घर की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालना आसान नहीं था। फिर भी सीमा ने अनुशासन और समय प्रबंधन से खुद को यूजीसी नेट के लिए तैयार किया।

इस सफर में उनके पति रामानंद का पूरा सहयोग मिला। किसान होने के बावजूद उन्होंने खेती के साथ-साथ सीमा के सपनों को प्राथमिकता दी।

परिवार के समर्थन और खुद पर विश्वास ने सीमा को सफलता दिलाई। आज उनका घर बधाई देने वालों से भरा है।सीमा देवी की कामयाबी ग्रामीण बेटियों और विवाहित महिलाओं के लिए प्रेरणा है।

उनका संदेश साफ है—शादी और मातृत्व पढ़ाई की राह में बाधा नहीं, बल्कि ताकत बन सकते हैं। सिरमौर की यह बहू अब नई पीढ़ी के लिए उम्मीद की मिसाल बन चुकी हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: गाड़ी से चिट्टा और शराब बरामद! हजारों का कैश भी पकड़ा, सलाखों के पीछे पहुंचाए दो तस्कर

Himachal Crime News: गाड़ी से चिट्टा और शराब बरामद! हजारों का कैश भी पकड़ा, सलाखों के पीछे पहुंचाए दो तस्कर

WhatsApp Update 2026: अब फ्री नहीं रहेगा व्हाट्सएप! यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे, जल्द लॉन्च होगा सब्सक्रिप्शन मॉडल

WhatsApp Update 2026: अब फ्री नहीं रहेगा व्हाट्सएप! यूजर्स को चुकाने होंगे पैसे, जल्द लॉन्च होगा सब्सक्रिप्शन मॉडल