Sirmour: सिरमौर में 200 पदों पर बंपर भर्ती! यहां होंगे इंटरव्यू, 24 हज़ार तक मिलेगी सैलरी

Sirmour: मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा मार्केटिंग मैनेजमेंट के लिए ट्रेनिंग मैनेजर/मैनेजमेंट ट्रेनी के 30 पदों को भरा जाना है। जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए कैम्पस इंटरव्यू 06 अप्रैल, 2026 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया जाएगा।

Sirmour: सिरमौर में 200 पदों पर बंपर भर्ती! यहां होंगे इंटरव्यू, 24 हज़ार तक मिलेगी सैलरी
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 18-30 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 12वीं तथा इससे उच्च रखी गई है। वेतनमान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर तथा मुफ्त आवास सुविधा दी जाएगी।

अभ्यर्थी 06 अप्रैल को रोजगार कार्यालय नाहन में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-94636-34848 पर भी संपर्क कर सकते है।


50 पदों पर भर्ती
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मैसर्ज जीओमाटेक्स सांइस टेक्नाॅलोजी सर्विसिज प्रा लि कोलकता, वेस्ट बैंगोल के द्वारा हिमाचल प्रदेश में फील्ड सर्वे, डाटा कलेक्शन, इलेक्ट्रिक नेटवर्क मेपिंग के लिए पुरुष फील्ड सर्वेयर के 50 पदों को रोजगार कार्यालय के माध्यम से भरा जाना है।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 07 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किए जाएगें। 18 से 40 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी 07 अप्रैल को अपने शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज जिसमें 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है।


वेतनमान हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम दर अनुसार दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0-033242-35353, 87773-47057 पर भी संपर्क कर सकते है।
120 पदों को भरने के लिए होंगे इंटरव्यू
सिस (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसिज) इंडिया लिमिटीड आरटीए हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा सिक्योरिटी सुपरवाईजर के पुरूष वर्ग के 120 पदों को भरने के लिए रोजगार कार्यालयों के माध्यम से कैंपस इन्टरव्यू लिए जा रहे है।
जिला रोजगार अधिकारी देविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह कैंपस इन्टरव्यू 08 अप्रैल, 2026 को उपरोजगार कार्यालय राजगढ़, 09 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय सराहंा, 10 अप्रैल, को उपरोजगार कार्यालय संगडाह तथा 13 अप्रैल को उपरोजगार कार्यालय पांवटा साहिब में आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आयु 19-40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा इससे उच्च रखी गई है। वेतनमान 17,500 तथा 24,000 दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि में शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों सहित भर्ती शिविर में भाग ले सकते है।
उन्होंने बताया कि आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल EEMIS पर पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



