Paonta Cong
in ,

Sirmaur News: गिरिपार क्षेत्र के युवा का आकस्मिक निधन! लंबी बीमारी से हारे ज़िंदगी की जंग

Sirmaur News: गिरिपार क्षेत्र के युवा का आकस्मिक निधन! लंबी बीमारी से हारे ज़िंदगी की जंग

JPERC
JPERC

Sirmaur News: गिरिपार क्षेत्र के युवा का आकस्मिक निधन! लंबी बीमारी से हारे ज़िंदगी की जंग

Admission notice

Sirmaur News: जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक युवक के निधन की दुखद खबर सामने आई है जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि वह बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे व जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। इसी बीच बीती देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

जानकारी के अनुसार, सुमेर चंद शर्मा कफोटा उपमंडल के तहत गांव पाब के रहने वाले थे और बीते काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल हुए थे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

बीमारी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां बीती रात उनकी मौत हो गई। सुमेर चंद शर्मा के निधन से परिजनों का इकलौता सहारा छिन गया है।

मिलनसार और हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले सुमेर चंद शर्मा के निधन से समूचा क्षेत्र गमगीन है। उधर, क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष तपेन्द्र सिंह कुंडू ने सुमेर चंद शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Big News: ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी भंग! अध्यक्ष बोले- पीठ में छुरा घोंपने वालो की पार्टी में कोई जगह नहीं

Himachal Latest News: ड्रोन के जरिये दवाइयां सप्लाई करने पर FIR! देखें पूरी ख़बर