Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के भरे जाएंगे 19 पद! यहां होंगे इंटरव्यू

TROWS

Sirmour News: जिला सिरमौर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन के अन्तर्गत 19 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व आंगनवाड़ी सहायिकाओं के पदों को भरा जा रहा है जिसके लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवारों को आवेदन 18 जुलाई, 2024 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नाहन में जमा करवानें होंगे।

Holi 2026 -2

Sirmour News: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के भरे जाएंगे 19 पद! यहां होंगे इंटरव्यू

बाल विकास परियोजना अधिकारी इशाक मोहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत नावणी के आंगनवाड़ी केंद्र नगोली, ग्राम पंचायत पराड़ा के मलाहन व ग्राम पंचांयत त्रिलोकपुर के मीरपुर कोटला में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 3 पद भरे जाएंगे।

Indian Public School

जबकि ग्राम पंचायत पालियों के गुमटी, त्रिलोकपुर के भूडडियों, पंजाहल के कैलाश, थाना कसोगा के थाना, ड़ंड़ोर, व दग्योण, नेहली धीड़ा के जैतक, नावणी के नावणी, सैनवाला के आम्बवाला-1, बर्मापापडी के कंडयीवाला-1, देवनी के देवनी, ददाहु के ददाहु-1, बनकलां के भूड़, सुरला के सुरला, चाकली के निहोग-1 व बनेठी के छामला में आंगनवाड़ी सहायिका के 16 पदों को भरा जा रहा है।

Doon valley school

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए प्रार्थी उसी आंगनवाड़ी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं निर्धारित की गई है जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय पच्चास हजार रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 24 जुलाई, 2024 को प्रातः 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी नाहन के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय दूरभाष सं0 01702-222077 पर या संबंधित पर्यवेक्षक से भी संपर्क किया जा सकता है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: 30 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा

Sirmour News: 30 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा मौत के कारणों का खुलासा

Sirmour News: 2 से 4 अक्तूबर तक चौगान में आयोजित होगा रेड क्रॉस मेला

Sirmour News: 2 से 4 अक्तूबर तक चौगान में आयोजित होगा रेड क्रॉस मेला