in

Sirmour News: नशे की खेप के साथ दो गिरफ्तार, SIU की टीम को ऐसे मिली सफलता

Sirmour News: नशे की खेप के साथ दो गिरफ्तार, SIU की टीम को ऐसे मिली सफलता

Sirmour News: नशे की खेप के साथ दो गिरफ्तार, SIU की टीम को ऐसे मिली सफलता

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर में दो युवकों के पास 7.01 ग्राम चिट्टे के साथ एसआईयू की टीम ने बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिरमौर पुलिस की एसआईयू टीम ने नाहन शहर के दो युवकों से 7.01 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया है।

पुलिस की एसआईयू टीम को युवकों को काबू करने में सफलता उस समय मिली जब दोनो युवक अपनी बाइक (HP18C-2759)पर सवार होकर जा रहे थे।

Doon valley school

मामले में दोनो युवकों की पहचान छोटा चौक के वार्ड नंबर-8 के रहने वाले मोहित कुमार व कैंट एरिया के ऋषभ थापा के तौर पर की गई है दोनो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है।

JPERC 2025

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शहर में आए दिन नशे को लेकर नई से नई वारदातें सामने आ रही है पिछले दिनों एक उद्योगपति को बंधक बनाकर लूटपाट का मामला सामने आया था जो कि चिट्टे से जुड़ा हुआ था।

इसलिए पुलिस प्रयास कर रही है कि नशे को खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ बड़ी से बड़ी कार्यवाही हो ताकि युवा पीढ़ी भविष्य में नशे की ओर अग्रसर ना रहे।

बेहतर समाचार अनुभवों के लिए Telegram पर News Ghat से जुड़ने के लिए इस लिंक https://t.me/newsghat पर क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

Sirmour News: दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज

Sirmour News: दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय मजदूर की मौत, कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Update New Feature: क्या आप व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन हैं या सदस्य तो ये खबर आपके लिए है, व्हाट्सएप लाया ये शानदार फीचर

WhatsApp Update New Feature: क्या आप व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन हैं या सदस्य तो ये खबर आपके लिए है, व्हाट्सएप लाया ये शानदार फीचर