Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: पांवटा साहिब सहित सिरमौर के किसानों को इस योजना के तहत मिलेगा फसलों का मुआवजा! डीसी सिरमौर सुमित खिमटा दी ये अहम जानकारी

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि कृषि पर निर्भर ग्रामीण समुदायों की सतत आजीविका परियोजना (एसएलएडीआरसी) के एश्युरेंस फंड के तहत सिरमौर जिला के पांवटा साहिब, पच्छाद और संगड़ाह खंड में भारी बारिश के कारण नष्ट हुई किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई की जायेगी।

Holi 2026 -2

Sirmour News: पांवटा साहिब सहित सिरमौर के किसानों को इस योजना के तहत मिलेगा फसलों का मुआवजा! डीसी सिरमौर सुमित खिमटा दी ये अहम जानकारी

उन्होंने इन क्षेत्रों के किसानों से खराब हुई फसलों की विस्तृत सूचना कृषि और बागवानी विभाग को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।

Indian Public School

उपायुक्त सुमित खिमटा आज सोमवार को नाहन में एसएलएडीआरसी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Doon valley school

सुमित खिमटा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित यह परियोजना जिला के तीन विकास खंडों पांवटा साहिब, संगड़ाह और पच्छाद में पायलट आधार पर की गई थी।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत किसानों को अत्यंत विषम मौसम परिस्थितियों तथा जलवायु परिवर्तन से कृषि एवं बागवानी फसलों के नुकसान पर मुआवजे का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के एश्युरेंस फंड के तहत सिरमौर जिला के तीन खंडों को अभी तक 1.37 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है।

इस परियोजना के तहत जहां जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे का प्रावधान है वहीं पर कृषि उत्पाद बढ़ाने के लिए छोटी और बड़ी सिंचाई योजनाओं के अलावा कृषि व बीज सहित अन्य सुविधायें प्रदान करना भी शामिल है।

उपायुक्त ने कृषि एवं बागवानी विभाग के अलावा पंचायती राज संस्थाओं तथा अन्य सम्बन्धित विभागों को निर्देश दिए हैं कि पावंटा, संगड़ाह और पच्छाद विकास खंडों में भारी बारिश से जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं उन्हें एसएलएडीआरसी के प्रावधानों के अनुरूप फसल मुआवजे की राशि के लिए फील्ड स्तर पर जाकर सभी औपचारिकतायें पूर्ण करवाने में किसानों को सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण किसानों का बहुत नुकसान हुआ है और हम सभी को मिलकर किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए गंभीरता से कार्य करना चाहिए।

उप निदेशक कृषि राजेन्द्र ठाकुर, परियोजना निदेशक जिला ग्रामीण अभिकरण अभिषेक मित्तल, परियोजना निदेशक आत्मा साहब सिंह के अलावा, राजस्व, जल शक्ति, उद्योग, उद्यानिकी व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by newsghat

Social Media Addiction: अब बच्चे मां बाप को इजाज़त के बिना नहीं चला पाएंगे इंस्टाग्राम फेसबुक! केंद्र सरकार ला रही ऐसा सख्त का कानून! पढ़ें क्या होंगे नियम

Social Media Addiction: अब बच्चे मां बाप को इजाज़त के बिना नहीं चला पाएंगे इंस्टाग्राम फेसबुक! केंद्र सरकार ला रही ऐसा सख्त का कानून! पढ़ें क्या होंगे नियम

हिमाचल प्रदेश में बंपर भर्ती: शिक्षकों के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू! पढ़ें कौन होंगे पात्र और कैसे करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश में बंपर भर्ती: शिक्षकों के रिक्त पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू! पढ़ें कौन होंगे पात्र और कैसे करें आवेदन