Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: लोकसभा चुनाव के चलते शराब निर्माण इकाइयों में पुलिस बल तैनात

Sirmour News: लोकसभा चुनाव के चलते शराब निर्माण इकाइयों में पुलिस बल तैनात

Sirmour News: लोकसभा चुनाव के चलते शराब निर्माण इकाइयों में पुलिस बल तैनात

Sirmour News: लोकसभा चुनाव के चलते शराब निर्माण इकाइयों में पुलिस बल तैनात

TROWS

Sirmour News: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत आज बुधवार को सिरमौर जिला के विभिन्न शराब उत्पादक इकाइयों और थोक विक्रेताआंे इकाइयों का निरीक्षण किया। इस संयुक्त निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक रमण कुमार मीणा और उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी हिमांशु आर. पंवार तथा अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी शामिल रहे।

Holi 2026 -2

Sirmour News: लोकसभा चुनाव के चलते शराब निर्माण इकाइयों में पुलिस बल तैनात

जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने जिला सिरमौर के सभी शराब निर्माण इकाइयों तथा थोक विक्रेताओं को एक जून को होने वाले मतदान के दृष्टिगत शराब के विक्रय के सम्बन्ध में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं।

Indian Public School

सभी शराब निर्माण इकाइयों में सशस्त्र पुलिस बल तैनात
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान शराब की चोरी की संभावना को रोकने के उद्देश्य से शराब निर्माण इकाइयों में सशस्त्र पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा शराब निर्माण इकाईयों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, जिसकी निगरानी जिला एवं राज्य स्तर के नियंत्रण कक्ष में राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है।

Doon valley school

लोकसभा चुनाव के दौरान जीपीएस वाहनों में ही होगी शराब की ढुलाई
जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप, शराब की सभी खेप केवल जीपीएस सक्षम वाहनों में भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि गैर जीपीएस वाहनों में शराब की ढुलाई किसी भी रूप में मान्य नही है। उन्होंने कि इन निर्देशों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

6 शराब निर्माण इकाइयों का हुआ संयुक्त निरीक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आज सिरमौर जिला के मैसर्ज कार्ल्सबर्ग इंडिया प्राईवेट लि., टोकियो पांवटा, मैसर्ज अल्को स्प्रीटस प्रा. लि. कुंडला, मैसर्ज हिम गिरी ब्रेवरीज मीरपुर कोटला, मैसर्ज हाई स्प्रीटस फूड एण्ड ब्रेवरीज पालियों, मैसर्ज एल-13 सिरमौर लिकर, मैन थापल, मैसर्ज एल-एक राजपुर वाईन मैन थापल का जिला प्रशासन, पुलिस और राज्य कर एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Accident: हिमाचल में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर! युवक को बुरी तरह रौंदा

Himachal Accident: हिमाचल में तेज रफ्तार टिप्पर का कहर! युवक को बुरी तरह रौंदा

Sirmour News: सिरमौर जिला अस्वच्छ शौचालय और मैन्युअल स्कैवेंजर मुक्त घोषित- सुमित खिमटा

Sirmour News: सिरमौर जिला अस्वच्छ शौचालय और मैन्युअल स्कैवेंजर मुक्त घोषित- सुमित खिमटा