Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: लोक निर्माण मंत्री ने बेचड़ का बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का किया समापन! लोगों से जमीन दान की अपील…

TROWS

Sirmour News: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज रेणुका विधान सभा क्षेत्र के गांव बेचड़ का बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के समाप्न अवसर पर उपास्थित जनसमुह को संबोधित करते हुए कहा कि मेले व त्यौहार हमारी प्राचीन समृद्ध संस्कृति के परिचायक है, वर्तमान के भागदौड़ भरे जीवन शैली में मेले और त्योहार हमारी युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जोड़े रखने में अत्यंत कारगर है।

Holi 2026 -2

Sirmour News: लोक निर्माण मंत्री ने बेचड़ का बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का किया समापन! लोगों से जमीन दान की अपील…

उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर आयोजित होने वाले इस प्रकार के मेलों में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं से ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है और वह नशे से भी दूर रहते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ पहाडी एवं दुर्गम इलाकों का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका अदा करती है। विकास मार्ग हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

Indian Public School

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सड़कों के निर्माण के लिए जमीन का दान करें ताकि सड़क निर्माण कार्य अविलंब आरंभ किए जा सके। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 सड़क परियोजनाओं पर 59 करोड की राशि व्यय की जा रही है, जिसके तहत ददाहु-बेचड का बाग सड़क के अपग्रेडेशन कार्य पर 18 करोड की राशि तथा जमटा – महीपुर सड़क के अपग्रेडेशन कार्य पर लगभग 6 करोड की राशि व जमटा- बिरला सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य 18 करोड़ की राशि से किया जा रहा है।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि विभाग को भी निर्देश दिए गए है कि इन तीनों सड़क का निर्माण कार्य मार्च, 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने कहा कि क्षेत्र के संगड़ाह- पालर सडक के अपग्रेडेशन कार्य पर 11 करोड़ तथा पालर – पीडियाधार सड़क निर्माण पर 6 करोड की राशि व्यय की जा रही है।

इन सड़क मार्गो का निर्माण दिसम्बर, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के अंतर्गत बन रही भराड़ी – भ्रूण सड़क के निमार्ण पर 6 करोड, नौहराधार – चुडधार वाहन मार्ग निर्माण पर 5 करोड़, चाडना – गुदगधार सड़क के निर्माण पर 6 करोड, रामपुर-पलाऊ सड़क निर्माण पर 3 करोड जबकि गेहल-डीमाईना सड़क निर्माण पर 2 करोड 50 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लोक निर्माण मंत्री ने विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधायक अजय सोलंकी द्वारा रखी गई मांगो को स्वीकार करते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेचड का बाग में सांइस लैब के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बेचड का बाग में लोक निर्माण विभाग का विश्रामगृह तथा भगाडा-मानरिया तक सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम! 27 टीमें ले रही हिस्सा

Paonta Sahib: राज्य स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खिलाडियों ने दिखाया दमखम! 27 टीमें ले रही हिस्सा

Himachal Crime News: हिमाचल में 25 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम! गई जान, परिजनों का हाल बेहाल

Himachal Crime News: हिमाचल में 25 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम! गई जान, परिजनों का हाल बेहाल