Sirmour News: श्री रेणुका झील झील में डूबने से व्यक्ति की मौत! सेना के जवानों ने निकाला शव
Sirmour News: जिला सिरमौर स्थित श्री रेणुका झील में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वही सेना के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर शव को पानी से बाहर निकाला।
Sirmour News: श्री रेणुका झील झील में डूबने से व्यक्ति की मौत! सेना के जवानों ने निकाला शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय विश्व देव निवासी बनाह की सेर तहसील पच्छाद जिला सिरमौर मंगलवार रात को घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने व्यक्ति को खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन उसका कहीं से भी कुछ अता-पता नहीं चल पाया।
इसी बीच बुधवार को परिजनों को सूचना मिली कि श्री रेणुका जी झील के परिक्रमा मार्ग के गेट नंबर 1 के पास विश्व देव के कपड़े और मोबाइल पड़ा हुआ है।
जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद संदेह जताया गया कि व्यक्ति रेणुका झील में डूब गया है। लिहाजा नाहन से सेना के जवानों को मौके पर बुलाया गया।
जवानों ने झील में सर्च ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद व्यक्ति के शव को कब्जे में ले लिया गया। कयास जताये जा रहे है कि व्यक्ति ने श्री रेणुका झील में छलांग लगाकर आत्महत्या की है।
क्योंकि वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चला हुआ था। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश कुमार ने खबर की पुष्टि की है।