Asha Hospital
Holi 2026
in ,

Sirmour News: सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल! भू-स्खलन और बादल फटने से घायल हुए लोग

Sirmour News: सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल! भू-स्खलन और बादल फटने से घायल हुए लोग

Sirmour News: सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल! भू-स्खलन और बादल फटने से घायल हुए लोग

Sirmour News: सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल! भू-स्खलन और बादल फटने से घायल हुए लोग

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सुमित खिमटा ने बताया कि आज शुक्रवार को 8वें राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन सिरमौर जिला के 5 उप मंडलों में चिन्हित स्थलों पर किया गया। उन्होंने कहा कि इस मॉक ड्रिल में पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य व अन्य सभी सम्बन्धित विभागों ने इस अभ्यास में भाग लिया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर के 5 स्थानों पर चली मेगा मॉक ड्रिल! भू-स्खलन और बादल फटने से घायल हुए लोग

सुमित खिमटा ने बताया कि आगामी मॉनसून के दृष्टिगत फ्लैश फ्लड और लैंड स्लाईड की संभावना को देखते हुए यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में 5 स्थानों पर सफलतापूर्वक मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

Indian Public School

कालाअंब में क्लोरीन गैस के रिसाव से बचाव के लिए हुई मॉक ड्रिल
नाहन उपमंडल के तहत औद्योगिक स्थल मैसर्ज रुचिरा पेपर्स इंडस्ट्रीज, कालाअंब में आगजनी के कारण क्लोनीन गैस के रिसाव पर औद्योगिक आपदा का अभ्यास किया गया। कालाअंब में कार्यकारी एसडीएम उपेन्द्र चौहान की देखरेख में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस, होमगार्ड, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्योग तथा अन्य सम्बन्धित विभागों ने भाग लिया।

Doon valley school

संगड़ाह अस्पताल में हुआ पूर्वाभ्यास कार्यक्रम
संगड़ाह उपमंडल के तहत एसडीएम सुनील कायथ की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगडाह में पूर्वाभ्यास करवाया गया। यहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संगड़ाह में भारी वर्षा के कारण लैंड स्लाईड की घटना घटित हुई थी जहां पर ऐहतियात के तौर पर 8 लोगों को स्वास्थ्य केन्द्र से बाहर निकाला गया।

पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में फ्लैश फ्लड पर हुई मॉक ड्रिल
पांवटा साहिब उप-मंडल के तहत नजदीक कच्ची ढांग-सिरमौरी ताल में फ्लैश फ्लड एवं भूस्खलन, बादल फटना-व सुरक्षित निकासी योजना आदि पर पूर्वाभ्यास करवाया गया। एसडीएम गुंजीत चीमा की अध्यक्षता में सिरमौरी ताल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यहां पर भू-स्खलन और बादल फटने की संभावित स्थिति पर मॉक ड्रिल हुई जिसमें करीब 3 लोगों के घायल होने सूचना मिली थी जिन्हें सुरक्षित निकाल कर पांवटा साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

कफोटा उप मंडल में भूस्खलन और भू-धंवास पर अभ्यास
इसी प्रकार कफोटा उपमंड के तहत गांव अंबोन में एसडीएम राजेश वर्मा की अध्यक्षता में भूस्खलन, भू-धंसाव क्षेत्र, फ्लैश फ्लड स्थिति पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यहां पर अति वर्षा होने की स्थिति के कारण फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर रिलीफ कैंप तक पहुंचाया गया।

पच्छाद के लाना रोना गांव में भू-स्खलन पर हुआ पूर्वाभ्यास
पच्छाद उपमंडल में एसडीएम संजीव धीमान की अगुवाई में लाना-रोना गांव में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर अभ्यास करवाया गया। यहां पर भारी वर्षा के कारण लैंड स्लाइड होने के कारण लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी जिसमें 29 घायल लोगों को पुलिस द्वारा सुरक्षित रेस्क्यु कर एंबुलेंस के माध्यम से बड़ू साहिब चैरिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: शिकार करने के चक्कर में जंगल को किया आग के हवाले! तीन पर FIR

Himachal Crime News: शिकार करने के चक्कर में जंगल को किया आग के हवाले! तीन पर FIR

Sirmour News: हेड कांस्टेबल लापता मामले में नया मोड़! पीड़ित पक्ष बोला- जसवीर सैनी समझौते के लिए बना रहा था दबाव

Sirmour News: हेड कांस्टेबल लापता मामले में नया मोड़! पीड़ित पक्ष बोला- जसवीर सैनी समझौते के लिए बना रहा था दबाव