Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर पुलिस नशे के विरुद्ध अपना रही जीरो टॉलरेंस नीति! इस साल एनडीपीएस एक्ट के 113 मामले दर्ज

TROWS

Sirmour News: उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज जिला सिरमौर में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए जिला स्तरीय नशा निरोधक समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। समिति द्वारा मादक पदार्थों से निपटने वाली कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर पुलिस नशे के विरुद्ध अपना रही जीरो टॉलरेंस नीति! इस साल एनडीपीएस एक्ट के 113 मामले दर्ज

बैठक में बताया गया कि जिला पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाते हुए जिला व उपमंडल स्तर पर कार्य कर रही हैं। जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में अब तक कुल 113 अभियोग एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किए गए हैं। जिला में पिछले गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष अब एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत पंजीकरण में 77 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई है।

Indian Public School

बैठक में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा अवगत करवाया गया कि समिति की गतिविधियों के तहत किसानों को अफीम व भांग की अवैध खेती के बारे में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिला में अवैध भांग की खेती पर रोक के लिए संबंधित विभागों द्वारा निरंतर दौरे भी किए जा रहे हैं।

Doon valley school

इसके अतिरिक्त जिला के विभिन्न क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगी भांग को उखाड़ने का कार्य भी किया गया। बैठक में बताया गया कि शिक्षा व पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान से जिला के विभिन्न स्थानां में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस जागरूकता अभियान में अब तक 3 हजार से अधिक विद्यार्थियों तथा 500 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नम्बर 1933 पर दी जा सकती है तथा नशा विरोधी अभियानों के लिए नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मानस पोर्टल तथा उमंग ऐप पर भी सूचना सांझा की जा सकती है, जो गुप्त रखी जाएगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली आम सभा में नशे के दुष्प्रभाव व रोकथाम के प्रति बच्चों व अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला में संचालित नई दिशा केन्द्रों में सुविधाओं की नियमित जांच करने के स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने उपमंडल अधिकारियों को विद्यालयों का दौरा कर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने को कहा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: भारी बारिश से 6 मकान खतरे की जद में! प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश

Himachal Latest News: भारी बारिश से 6 मकान खतरे की जद में! प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के निर्देश

Sirmour News: सड़क क्रॉस कर रही 10 साल की मासूम को ट्रक ने कुचला! मौके पर गई जान

Sirmour News: सड़क क्रॉस कर रही 10 साल की मासूम को ट्रक ने कुचला! मौके पर गई जान