Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: सिरमौर में आया/हेल्पर के 131 पदों पर भर्ती! तीन दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू

TROWS

Sirmour News: सिरमौर जिले के नाहन, सुरला, माजरा, ददाहू, नौहराधार और सराहां खंड के सरकारी विद्यालयों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पार्ट टाइम आया/हेल्पर के कुल 131 पद आउटसोर्सिंग आधार पर भरे जाएंगे।

Holi 2026 -2

Sirmour News: सिरमौर में आया/हेल्पर के 131 पदों पर भर्ती! तीन दिन होंगे कैंपस इंटरव्यू

जिला रोजगार अधिकारी देवेंद्र कुमार ने जानकारी दी है कि इन पदों को भरने के लिए मैसर्ज स्काई लाइट एंड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज, डेरा-परोल (जिला हमीरपुर) द्वारा रोजगार कार्यालय के सहयोग से 24, 25 और 26 नवंबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को खंड नौहराधार के 15 पदों के लिए उप-रोजगार कार्यालय संगडाह में इंटरव्यू आयोजित होगा। इसके बाद 25 नवंबर को खंड सराहां के 20 पदों के लिए उप-रोजगार कार्यालय सराहां में चयन प्रक्रिया चलेगी।

Doon valley school

वहीं 26 नवंबर को खंड सुरला के 21, माजरा के 34, ददाहू के 14 और नाहन के 27 पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में प्रातः 11 बजे से कैंपस इंटरव्यू होंगे।

पदों के लिए निर्धारित न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष रखी गई है। शैक्षणिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी का 10वीं पास होना अनिवार्य है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

चयनित उम्मीदवारों को वेतन सरकार के न्यूनतम मजदूरी अधिनियम के अनुसार प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथियों पर अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में पहुंचकर इंटरव्यू में भाग लें।

अभ्यर्थियों को पैन कार्ड, आधार कार्ड, 10वीं का प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो अपने साथ लाना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 94180-96561 तथा 01972-265092 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र उम्मीदवारों से इन रोजगार अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Buddy Loans- Easy Personal Loan: यह है कम EMI वाला सबसे आसान पर्सनल लोन! बैंक में विज़िट किए बिना ऐसे मिलेगा कर्ज

Buddy Loans- Easy Personal Loan: यह है कम EMI वाला सबसे आसान पर्सनल लोन! बैंक में विज़िट किए बिना ऐसे मिलेगा कर्ज

दुखद: दुबई एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान क्रैश! हिमाचल का पायलट हुआ शहीद

दुखद: दुबई एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान क्रैश! हिमाचल का पायलट हुआ शहीद