Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: 15 सितंबर से शुरू होगा वामन द्वादशी मेला! होगी तीन सांस्कृतिक संध्याएं

Sirmour News: वामन द्वादशी मेला आगामी 15 से 17 सितंबर 2024 तक सरांहा मे आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल आर वर्मा ने आज जंज घर सरांहा में मेले के सफल आयोजन के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

Sirmour News: 15 सितंबर से शुरू होगा वामन द्वादशी मेला! होगी तीन सांस्कृतिक संध्याएं

Indian Public School

उन्होने बताया कि मेला का शुभारंभ 15 सितम्बर को वामन भगवान की पारम्परिक पूजा -अर्चना से होगा। इसके पश्चात वामन भगवान की मूर्तियों को पालकी में बिठाकर सरांहा बाजार में भ्रमण कराया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगो व अन्य दलों द्वारा अनेक प्रकार की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पहलवानों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान तीनों दिन सांस्कृतिक सध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकारों को अधिमान दिया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

इसके अतिरिक्त 17 सितम्बर को महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी जिसमें रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, मटका फोड़, मेहंदी इत्यादि प्रतियोगिताएँ प्रमुख होगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने लोक निर्माण विभाग एवं खण्ड विकास अधिकारी सरांहा को मेला क्षेत्र में उचित साफ-सफाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदेशनियां भी लगाई जाएगी जिसके लिए खण्ड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कृषि विज्ञान सिरमौर ने रोपे पौधे

Sirmour News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कृषि विज्ञान सिरमौर ने रोपे पौधे

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक मौसम खराब! इस दिन भारी बारिश की चेतावनी…

Himachal Weather: हिमाचल में एक हफ्ते तक मौसम खराब! इस दिन भारी बारिश की चेतावनी…