Asha Hospital
Holi 2026
in

SIU टीम ने घर में बरामद किया 160 kg चूरा पोस्त, आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

SIU टीम ने घर में बरामद किया 160 kg चूरा पोस्त, आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

SIU टीम ने घर में बरामद किया 160 kg चूरा पोस्त, आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव

सूचना मिली थी अवैध शराब की, बरामद हुआ चूरा पोस्त…

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जिले की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति के घर से काफी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद किया है।

TROWS

सूचना के मुताबिक व्यक्ति नशे के काले कारोबार में संलिप्त था तथा युवाओं को भुक्की की सप्लाई करता था।

Holi 2026 -2

मामला एनएच-205 के कैंचीमोड़ से सटे गांव करमाला का है जहां एसआईयू टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि यह व्यक्ति पंजाब से सस्ती शराब घर में लाकर बेचता है।

Indian Public School

इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करने के लिए एसआईयू टीम ने एक टीम का गठन किया। टीम में हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, मनीष तथा राजेश ने आरोपी के घर छापा मारी की जिसमे दबिश के दौरान 67 वर्षीय आरोपी अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था।

Doon valley school

सूचना मिली थी शराब की, बरामद हुआ चूरा पोस्त

पुलिस टीम ने जब कमरे की तलाशी ली तो कमरे के कोने में पुलिस को 1 सफेद रंग की बोरी रखी मिली। बोरी के अंदर प्लास्टिक लिफाफों में भूरे रंग का बुरादानुमा पदार्थ भरा हुआ था।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जब इन प्लास्टिक लिफाफों से स्टेपलर पिन हटाकर पदार्थ को चैक किया गया तो यह चूरा पोस्त पाया गया। वजन करने पर इसकी कुल मात्रा 15 किलो 800 ग्राम पाई गई।

जिस अवैध शराब की सूचना पर पुलिस यहां पहुंची थी ऐसी कोई शराब घर से बरामद नहीं हुई। एसआईयू टीम ने आरोपी को अगली कार्रवाई के लिए पुलिस थाना स्वारघाट को सौंप दिया है।

आरोपी कोरोना पॉजिटिव

हैरानी की बात तो यह हुई जब आरोपी को मेडिकल के लिए सीएचसी अस्पताल घवांडल ले जाया गया और कोरोना टैस्ट के दौरान आरोपी पॉजिटिव पाया गया।

जिसके बाद एहतियातन तौर पर आरोपी को पकड़ने गई एसआईयू टीम व मैडिकल करवाने गई पुलिस टीम का कोरोना टैस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट आने तक जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है।

आरोपी के पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण और अधिक न फैले इसको लेकर आरोपी को भी तुरंत जमानत पर रिहा करने के बाद फिलहाल सैल्फ क्वारंटाइन कर दिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ने बताया कि मामला थाना स्वारघाट में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी जांच की जा रही है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

पांवटा साहिब में 15 जनवरी को इन 6 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज…

पांवटा साहिब में 15 जनवरी को इन 6 स्थानों पर लगेगा बूस्टर डोज…