Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद! किसानों की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही APMC सिरमौर

TROWS

Paonta Sahib: हाल ही में कुछ तथाकथित किसान संगठनों द्वारा कृषि उपज मंडी समिति (APMC) सिरमौर और संबंधित विभागों पर लगाए गए आरोपों को APMC ने पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया है। समिति ने कहा है कि मंडी में किसानों की सुविधा के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद! किसानों की सुविधा के लिए निरंतर कार्य कर रही APMC सिरमौर

APMC के अनुसार मंडी परिसर में वाटर कूलर, पेयजल व्यवस्था, दो शौचालय ब्लॉक और कैंटीन की सुविधा किसानों के लिए उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर मीटिंग हॉल भी किसानों के लिए खोला जाता है ताकि किसी को असुविधा न हो।

Indian Public School

समिति ने बताया कि मंडी में सोलर पैनल, तीन फेज बिजली कनेक्शन और जेनरेटर बैकअप सिस्टम लगाया गया है। यही वजह है कि बिजली बाधित होने पर भी धान खरीद प्रक्रिया नहीं रुकती। यह प्रदेश की पहली मंडी है जहां यह व्यवस्था की गई है।

Doon valley school

वर्षा के दिनों में भी खरीद कार्य शेड के अंदर लगातार जारी रहा। इस वर्ष APMC ने खरीद तिथि 10 अक्टूबर से घटाकर 3 अक्टूबर कर दी ताकि किसानों को जल्दी सुविधा मिल सके।

धान खरीद एक संयुक्त विभागीय प्रक्रिया है जिसमें चार विभाग – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग और APMC – मिलकर कार्य करते हैं। सभी टेंडर उपायुक्त सिरमौर की देखरेख में पारदर्शी तरीके से किए जाते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

APMC ने स्पष्ट किया कि मंडी लेबर कॉन्ट्रैक्टर (MLC) की जिम्मेदारी नागरिक आपूर्ति निगम की होती है। सीसीटीवी रिकॉर्ड के अनुसार मशीनें मात्र 19 मिनट के लिए रुकीं और तुरंत शुरू कर दी गईं।

समिति ने बताया कि इस वर्ष पांवटा साहिब मंडी में 9664.500 क्विंटल और धौलाकुआं में 5812.875 क्विंटल धान खरीदा गया जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुना है।

अंत में APMC चेयरमैन सीता राम शर्मा ने किसानों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। समिति और सभी विभाग किसानों के हित में ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहे हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

शर्मनाक: तीन साल से करता रहा दुष्कर्म! फिर शादी से मुकरा, ब्लैकमेलिंग भी की

शर्मनाक: तीन साल से करता रहा दुष्कर्म! फिर शादी से मुकरा, ब्लैकमेलिंग भी की

Sirmour News: शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पदों के लिए इस दिन होंगे इंटरव्यू

Sirmour News: शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पदों के लिए इस दिन होंगे इंटरव्यू