दुखद: सुबह देर तक भी कमरे से नहीं निकला युवक! परिजनों ने जाकर देखा तो उड़ गए होश..

बिलासपुर जिला के पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत डंगार के गांव रोपड़ी में 20 साल के युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है।

दुखद: सुबह देर तक भी कमरे से नहीं निकला युवक! परिजनों ने जाकर देखा तो उड़ गए होश..
मृतक की पहचान राहुल देव (20) पुत्र पवन कुमार निवासी गांव रोपड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल ने रात को खाना खाया और उसके बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था।

यहां पर राहुल ने पंखे से फंदा लगाया और उस पर लटक कर सुसाइड कर लिया। इसका पता परिजनों को सुबह उस वक्त चला जब राहुल देर तक भी कमरे से बाहर नहीं निकला।


इसके बाद परिवार के सदस्य उसे देखने के लिए जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। बार-बार आवाज लगाने के बावजूद भी राहुल ने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया तो परिजनों को मजबूरन दरवाजा तोड़ना पड़ा।
इस दौरान अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। देखा तो राहुल फंदे से लटका हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।


उधर, डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों की जांच चल रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



