HP News: सुक्खू सरकार की राज्यपाल से शिकायत! भाजपा विधायक दल ने सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है पूरा मामला..
HP News: भाजपा विधायक दल शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिला। इस दौरान भाजपा द्वारा प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

HP News: सुक्खू सरकार की राज्यपाल से शिकायत! भाजपा विधायक दल ने सौंपा ज्ञापन, जानिए क्या है पूरा मामला..
यह ज्ञापन विधायक क्षेत्र विकास निधि, ऐच्छिक निधि और विपक्षी विधायकों की विकास प्राथमिकताओं को लंबित रखने के चलते सौंपा गया। इस दौरान ज्ञापन में राज्यपाल को अवगत करवाया गया कि सुक्खू सरकार ने विधायक निधि और ऐच्छिक निधि पर रोक लगा दी है।

सरकार अक्तूबर 2025 के बाद से विधायक क्षेत्र विकास निधि जारी नहीं कर रही है, जिसके कारण विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


साथ ही ऐच्छिक निधि भी समय पर जारी नहीं होने से लोगों को तत्काल सहायता देने में भी बाधा आ रही है। विधायक प्राथमिकता के प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन की बात तो दूर डीपीआर तक नहीं बन पाई है।
आपदा की वजह से पूरे प्रदेश के हालात खराब हैं। न सरकार स्वयं कोई काम कर रही है और विधायकों की विधायक निधि और ऐच्छिक निधि रोककर विधायकों को कुछ करने दे रही है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि निधि रोकना न केवल विधायकों के अधिकारों का हनन है, बल्कि प्रदेश की जनता के साथ भी अन्याय है। इसी के चलते आज भाजपा के विधायक दल ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिलकर सभी विषयों को ज्ञापन के माध्यम से उनके संज्ञान में लाया है।
इसी के साथ भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल के माध्यम से विधायक निधि और ऐच्छिक निधि जारी करने की माँग की है। साथ ही विधायक प्राथमिकताओं की डीपीआर बनाकर उन्हें स्वीकृति और क्रियान्वित करवाने की माँग भी की गई है।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष के साथ विधायक सतपाल सत्ती, सुखराम चौधरी, दिलीप ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, विक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, डीएस ठाकुर, राकेश चौहान, पवन काजल, विपिन परमार, डॉ. जनक राज, दीप राज कपूर, लोकेंद्र कुमार, प्रकाश राणा, रीना कश्यप, त्रिलोक जमवाल, इंद्र दत्त लखनपाल, सुरेंद्र शौरी, पूर्ण चंद, जीत राम कटवाल, हंस राज, बलबीर वर्मा सहित अन्य विधायक उपस्थित रहे।
दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


