BCCI : T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश! मिलेगा 131 करोड़ इनाम

भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। T20 वर्ल्ड कप की जीत के बाद देशभर में जश्न माहौल बन गया है। 2026 में ICC T20 वर्ल्ड कप भारत के लिए एक यादगार चुनौती रही। टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के सम्मान में फैसला ले लिया है।

BCCI : T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश! मिलेगा 131 करोड़ इनाम
जिसके चलते अब जल्द ही खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को 131 करोड़ की इनामी राशि दी जाएगी। बता दे यह राशि अब तक की सबसे बड़ी प्रोत्साहन राशि मानी जा रही है। BCCI का यह इनाम खिलाड़ियों की मेहनत, टीम वर्क और पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों द्वारा किए गए शानदार प्रदर्शन का सम्मान ही है।

इस जीत ने भारतीय क्रिकेट की ताकत को साबित किया है। साथ ही क्रिकेटरों का हौसला भी बनाया है। एक बार फिर से देश की जनता को भारतीय क्रिकेट टीम पर भरोसा हो गया है।


T20 World Cup में भारत की ऐतिहासिक जीत
2026 T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का स्कोर बनाया। हालांकि टॉस न्यूजीलैंड ने जीती थी परंतु न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी करना चुना। न्यूजीलैंड की टीम इस पूरे खेल के दौरान जैसे मनोबल पहले से ही हार चुकी थी।
टीम ने काफी मेहनत मशक्कत करने के बाद भी 159 रन ही बनाएं और भारत ने 96 रन से शानदार जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर लगा हुआ धब्बा भी धूल गया। टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में पहली बार ऐसी टीम बनाई जिसने लगातार दो खिताब जीते और तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की।


BCCI का 131 करोड़ का इनाम किसे मिलेगा
BCCI द्वारा घोषित 131 करोड़ की राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ, टीम से जुड़े अन्य सहयोगियों को मिलेगी। यह रकम उस हर एक व्यक्ति को मिलेगी जो 2026 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत की टीम को मदद कर रहा था। क्योंकि यह जीत केवल खिलाड़ियों की जीत नहीं है। कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ का भी इसमें पूरा हाथ है।
ICC से मिलने वाली प्राइस मनी
भारतीय क्रिकेट टीम को ICC द्वारा भी प्राइस मनी मिल रही है। ICC ने टूर्नामेंट विजेता टीम को 3 मिलियन डॉलर मतलब 27 करोड़ का पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। हालांकि BCCI ने उससे कई गुना ज्यादा धन राशि का इनाम क्रिकेट टीम और स्टाफ को देने का फैसला कर लिया है। यह बीसीसीआई द्वारा लिया गया अब तक का सबसे बड़ा निर्णय है जो क्रिकेटरों के मनोबल को बढ़ाता है।
निष्कर्ष
BCCI द्वारा लिया गया यह निर्णय केवल एक इनाम राशि नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेटरों की मेहनत और सफलता का सम्मान है। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड में BCCI का नाम शुमार होता है और जब बीसीसीआई अपने खिलाड़ियों और टीम को सम्मान देती है तो इससे न केवल खिलाड़ी बल्कि स्टाफ भी प्रेरित होता है और अगली मैच के लिए जी-तोड़ तैयारी करता है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



