Sirmour News: घर से बिना बताए निकला 35 वर्षीय युवक! फिर तालाब से मिला शव, मचा हड़कंप

Sirmour News: जिला सिरमौर के पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत आने वाले सराहां कस्बे में ऐतिहासिक तालाब से एक युवक का शव मिलने के चलते हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कमल गौतम पुत्र रमेश कुमार निवासी सराहां के रूप में हुई है।

Sirmour News: घर से बिना बताए निकला 35 वर्षीय युवक! फिर तालाब से मिला शव, मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों को तालाब में किसी व्यक्ति के गिरने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद अनहोनी के अंदेशे के चलते लोगों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।

तालाब से निकाला युवक का शव
सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तालाब में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान स्थानीय युवाओं की मदद ली गई, जिन्होंने तालाब का कोना-कोना छान मारा और आखिरकार बीती शाम युवक का शव बाहर निकाला गया जोकि दलदल में फंसा हुआ था।


गुरुवार रात को घर से लापता था युवक
इस दौरान पुलिस ने युवक की पहचान करवाई तो यह शव कमल का निकला। इसके बाद मृतक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया और उनके बयान दर्ज किए गए।
पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि कमल गुरुवार रात को घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। इस दौरान जब उसे फोन किया गया तो उसका नंबर भी बंद आया। इसके बाद शुक्रवार दोपहर को पुलिस थाना में युवक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।


हादसा या आत्महत्या के कारणों की जाँच तेज़
उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सराहां लाया गया है। उन्होंने बताया कि यह हादसा था या फिर युवक ने आत्महत्या की इसके कारणों की जांच चल रही है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



