Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News : आरोपियों ने धारदार हथियार से काटे थे तेंदुए के पंजे! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दो आरोपी काबू

TROWS

Sirmour News : जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र से बीते दिनों रेस्क्यू किए गए तेंदुए की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से तेंदुए के पांव के पंजों को धारदार हथियार से काटा था।

Holi 2026 -2

Sirmour News : आरोपियों ने धारदार हथियार से काटे थे तेंदुए के पंजे! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, दो आरोपी काबू

दरअसल, 23 फरवरी को शक्ति उर्फ बन्टी के बकरी फार्म नजदीक राधा कृष्ण आश्रम गांव सतीवाला में एक तेंदुआ घुस गया था, जिसे बाद में रेस्क्यू कर लिया गया था।

Indian Public School

उसके बाद जब तेंदुए को रेस्क्यू कर उसे नाहन से शिमला के टूटीकंडी स्थित एनिमल रेस्क्यू सेंटर भेजा गया तो उसकी मौत हो गई थी।

Doon valley school

तेंदुए की मृत्यु के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाया गया तो रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि तेंदुए का अगला बांए पांव का पंजा 4 नाखुनों सहित गायब था, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था।

आरोपियों ने तेंदुए के पंजे काटने की योजना बनाई थी और दरान्त, कुल्हाडी लेकर शैड में गए थे। जिसके बाद आरोपियों के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई, जिसमें एक पिंजरे में बन्द दो वन्य जीव (तोते) पाए गए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिसपर वन विभाग ने मामले में दो व्यक्तियों शक्ति उर्फ बन्टी पुत्र प्रेम सिंह मकान न0 372/11 रैड कास रोड नजदीक पैट्रोल पम्प कच्चा टैंक नाहन और निरज पुत्र रमेश कुमार मकान न0 286/9 रानी ताल नाहन जिला सिरमौर को गिरफ्तार किया है।

इस सन्दर्भ में वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र नाहन की शिकायत पर थाना सदर नाहन में धारा 9, 39, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में केस दर्ज हुआ है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर, इंडियन पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू

पांवटा साहिब: बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर, इंडियन पब्लिक स्कूल में नए सत्र के लिए दाखिले शुरू