Himachal Latest News: 3 टेंपो ट्रैवलर में हिमाचल पहुंचे हरियाणा के 31 विधायक! राज्यसभा चुनाव तक पुलिस के पहरे में रहेंगे…

Himachal Latest News: राज्यसभा चुनाव से पहले ही हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। हरियाणा कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका के बीच अपने विधायकों को शिमला भेज दिया है, ताकि वोटिंग तक पार्टी एकजुट बनी रहे।

Himachal Latest News: 3 टेंपो ट्रैवलर में हिमाचल पहुंचे हरियाणा के 31 विधायक! राज्यसभा चुनाव तक पुलिस के पहरे में रहेंगे…
बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को अपने चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित आवास पर कांग्रेस विधायकों को लंच के लिए बुलाया था।

जिसके बाद यहाँ कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक हुई और उसके बाद हरियाणा कांग्रेस के 31 विधायक तीन लग्जरी टेंपो ट्रैवलर में शिमला के कुफरी रवाना हुए।


चंडीगढ़ से जैसे ही विधायकों की 3 टैंपू ट्रैवलर हिमाचल सीमा में प्रवेश कीं, तभी हिमाचल पुलिस ने एस्कॉर्ट किया। जिसके बाद शुक्रवार रात करीब आठ बजे सभी विधायक कुफरी के गलू स्थित एक रिजार्ट में पहुंचे।
ऐसे में हरियाणा राज्यसभा चुनाव तक सभी विधायक यहाँ हिमाचल पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी में रहेंगे। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के 6 विधायक प्रदेश नहीं आये।


इनमें चंद्र मोहन और मोहम्मद इलियास बीमारी के कारण, विनेश फोगाट अपने छोटे बच्चे के चलते जबकि कुलदीप वत्स के परिवार में शादी होने के कारण वह हिमाचल नहीं आये।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



