Himachal News Update: तेंदुए ने डेरे पर किया हमला! 25 मेमनों को बनाया शिकार

Himachal News Update: उपमंडल ज्वालामुखी के अंतर्गत चकबन कालीधार के जंगलों में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है। गद्दी समुदाय के भेड़पालक हुकम चंद और उनके साथियों द्वारा चकबन कालीधार के जंगलों में डेरा डाला हुआ था।

Himachal News Update: तेंदुए ने डेरे पर किया हमला! 25 मेमनों को बनाया शिकार
तभी तेंदुए ने अचानक ही डेरे पर हमला कर दिया और 25 मेमनों को मौत के घाट उतार डाला। बताया जा रहा है कि जिस वक्त तेंदुआ डेरे में घुसा उस समय हुकम चंद अपने साथियों के साथ पानी लेने गया हुआ था।

लेकिन जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां का नजारा देख कर सभी के होश उड़ गए। इस दौरान 13 मेमने मृत जबकि 5 घायल अस्वथा में पाए गए। इसके अलावा 12 अभी भी लापता हैं।


इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत पशुपालन विभाग को दी गई। सूचना पाकर पशु पालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल मेमनों का उपचार किया गया।
इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है। उधर, थाना प्रभारी संदीप पटियाल और अतिरिक्त थाना प्रभारी नाजर सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



