sirmour News: उपमुख्यमंत्री ने शिलाई क्षेत्र में किए करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण! चाल्दा महासू महाराज मंदिर में नवाया शीश

sirmour News: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला सिरमौर के एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान आज शिलाई विधान सभा क्षेत्र के टिंबी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उद्योग, संसदीय कार्य एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उनके साथ शामिल रहे। उपमुख्यमंत्री ने उद्योग मंत्री की उपस्थिति में 90 लाख से निर्मित कालची चियाली उठाऊ पेयजल योजना व रावमापा टिम्बी में पुस्तकालय का लोकार्पण किया।

sirmour News: उपमुख्यमंत्री ने शिलाई क्षेत्र में किए करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण! चाल्दा महासू महाराज मंदिर में नवाया शीश
इसके अतिरिक्त उन्होंने 5 करोड़ 17 लाख की उठाऊ पेयजल योजना थौन्था जाखल के विस्तार की आधारशिला व 1 करोड़ 11 लाख की लागत से टिंबी में जलशक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिलाई विधान सभा का नेतृत्व कर रहे उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा उनके विधान सभा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों एवं उनके सशक्त नेतृत्व की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि शिलाई विधान सभा क्षेत्र की जनता ने हर्षवर्धन चौहान को छ: बार विधायक चुनकर विधानसभा में भेजा है क्षेत्रवासियों का विश्वास उनके साथ है। उद्योग मंत्री की कर्तव्य निष्ठा से क्षेत्र में अभूतपूर्ण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने डॉक्टर यशवंत सिंह परमार और वीरभद्र सिंह द्वारा राज्य के विकास के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया।


उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर में जल आपूर्ति के लिए करोड़ों की योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक के तहत 18 करोड़ की जल आपूर्ति योजना को भी जल्द पूर्ण किया जाए । उन्होंने क्षेत्र में आवश्यक स्थानों में पाईप लाइन बिछाने के कार्यों को तत्काल पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने टिंबी में जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह का कार्य जल्द पूर्ण करने को कहा तथा शिलाई में बस अड्डा बनाने के लिए भूमि चयन करने को कहा, ताकि शिलाई में बस अड्डे का निर्माण किया जा सके।
उपमुख्यमंत्री ने शिलाई से शिमला, शिलाई से हरिद्वार व शिलाई से चंडीगढ़ तथा अन्य लोकल रूटों पर बस चलाने का आश्वासन दिया। उद्योग मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा उपमुख्यमंत्री की छवि कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में जानी जाती है, प्रदेश सरकार को बनाने में मुकेश अग्निहोत्री का बहुमूल्य योगदान रहा है। उद्योग मंत्री ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष उनके विभागों से संबंधित लोगों की विभिन्न माँगें रखी तथा इन को जल्द पूरा करने का आग्रह भी किया।


उन्होंने कहा कि टिंबी 10 पंचायतों का केन्द्र बिन्दु पड़ता है यहाँ विश्राम गृह की अति आवश्यकता थी, जिसके मद्देनज़र भूमि आवंटित होने के उपरांत 25 लाख की लागत से रोड तथा अन्य कार्य किए गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्राम गृह भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा।
इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने पश्मी में चाल्दा महासू महाराज के मंदिर में शीश नवाया। उद्योग मंत्री तथा क्षेत्रवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लोग भाग्यशाली हैं जो महासू चाल्दा महाराज एक वर्ष के लिए पश्मी में विराजमान हुए तथा क्षेत्रवासियों को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने पश्मी में पानी की स्कीम के लिए 15 लाख तथा सराए के निर्माण हेतु 10 लाख देने की घोषणा की।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



