Asha Hospital
Holi 2026
in

UPSC: यूपीएससी ने दिया दिव्यांगों को नज़दीकी और मनपसंद परीक्षा केंद्र चुनने का अधिकार! इन परीक्षाओं पर लागू होगा नियम

TROWS

UPSC: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) देश में प्रतियोगी परीक्षाओं को संचालित करती है। हाल ही में संघ लोक सेवा आयोग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसमें पर्सन विथ बेंचमार्क डिसेबिलिटीज (PwBD) के लिए मनपसंद परीक्षा केंद्र चुनने का प्रावधान रखा गया है।

Holi 2026 -2

UPSC: यूपीएससी ने दिया दिव्यांगों को नज़दीकी और मनपसंद परीक्षा केंद्र चुनने का अधिकार! इन परीक्षाओं पर लागू होगा नियम

इस नियम की वजह से अब दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए UPSC की परीक्षा में सम्मिलित होना पहले से ज्यादा सहज और सुलभ हो जाएगा। जी हां, UPSC ने हाल ही में घोषणा की है कि UPSC अब हर PwBD उम्मीदवार को पसंदीदा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने का अवसर प्रदान करेगा।

Indian Public School

चाहे उस केंद्र की क्षमता पहले से भर ही क्यों न चुकी हो। यह परिवर्तन उन उम्मीदवारों को सुविधा देगा जो डिसएबल होने के बावजूद भी UPSC की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं और नजदीकी परीक्षा केंद्र चुनना चाहते हैं।

Doon valley school

क्या है UPSC का यह नया फैसला?
यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन में PwBD उम्मीदवारों के लिए ‘सेंटर आफ चॉइस’ का प्रावधान शुरू किया है। जिसकी वजह से अब पर्सन विथ बेंचमार्क डिसेबिलिटी अपने पसंदीदा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने का अधिकार प्राप्त करेंगे। उम्मीदवार आवेदन फार्म में जिस शहर या केंद्र का चयन करेंगे UPSC उन्हें वहीं केंद्र प्रदान करेगा।

क्या है UPSC के इस बदलाव की वजह
● UPSC ने हाल ही में पिछले 5 साल के डेटा का विश्लेषण किया जिससे स्पष्ट हुआ कि कई लोकप्रिय क्षेत्र जैसे दिल्ली, कटक, पटना, लखनऊ इत्यादि सेंटर जल्दी भर जाते हैं।
● इसकी वजह से PwBD उम्मीदवारों को पसंदीदा केंद्र ना मिल पाने की वजह से उन्हें परीक्षा में पहुंचने में दिक्कत होती है।
● इसके अलावा पिछले कुछ आंकड़े बताते हैं कि पर्सन विद डिसेबिलिटी उम्मीदवार लॉजिस्टिक कठिनाइयों के चलते परीक्षा में सम्मिलित ही नहीं होते।
● यूपीएससी का यह निर्णय अब दिव्यांग उम्मीदवारों की कठिनाई को दूर कर देगा जिससे बहु अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र में सहजता से पहुंच पाएंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस नियम से दिव्यांगों को क्या लाभ मिलेगा

● इस नए नियम की वजह से दिव्यांग जनों की यात्रा की कठिनाई कम होगी ।
● अब वे भी नजदीकी केंद्र का चुनाव कर पाएंगे।
● उनकी यात्रा की लागत कम हो जाएगी और वह तैयारी पर फोकस करेंगे।
● अपनी सुविधा अनुसार केंद्र चयन की संधि होने पर प्रतिभागी शांतिपूर्ण और तनाव रहित रूप से परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

UPSC की कौन-कौन सी परीक्षाओं पर लागू होगा यह नियम
UPSC का यह नियम UPSC द्वारा आयोजित सभी सिविल सेवा परीक्षा ( IAS/IPS), इंजीनियरिंग सेवाएं ,रक्षा/ सीमा बल परीक्षा और अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं पर लागू होगा। इसका मुख्य उद्देश्य ही प्रतियोगी परीक्षाओं में PWD उम्मीदवारों की समावेशिता को बढ़ाना है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर विश्लेषकों का मानना कि UPSC का यह निर्णय PWD उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। क्योंकि कई सारे PWD/ PwBD उम्मीदवार मेहनती और मेधावी होने के बावजूद भी लॉजिस्टिक्स और यात्रा की समस्या की वजह से प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने से कतराते थे। परंतु अब यह सुविधा उन्हें बेहतर समावेशिता उपलब्ध कराएगी। उम्मीद है आने वाले समय में UPSC इस क्षेत्र में अन्य सुधार भी करने के प्रयास भी करेगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: सिरमौर पुलिस की खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई! 41 टिप्पर-ट्रैक्टर पकड़े

Sirmour News: सिरमौर पुलिस की खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई! 41 टिप्पर-ट्रैक्टर पकड़े

Himachal News Alert: गर्म पानी के कुंड से मिला व्यक्ति का शव! फैली सनसनी, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त

Himachal News Alert: गर्म पानी के कुंड से मिला व्यक्ति का शव! फैली सनसनी, अभी तक नहीं हुई शिनाख्त