in

Himachal Crime News: वन माफिया ने सरकारी जंगल से काटे खैर के 1000 बेशकीमती पेड़! ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए आरोप

TROWS

Himachal Crime News: ऊना जिले की झंबर पंचायत में वन काटुओं ने खैर के हरे-भरें पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। वन माफिया द्वारा रात के अँधेरे में कुल्हाड़ी या चेन-सॉ का इस्तेमाल कर सरकारी जंगल से खैर के 1,000 से अधिक बेशकीमती हरे पेड़ों को काट दिया गया।

Himachal Crime News: वन माफिया ने सरकारी जंगल से काटे खैर के 1000 बेशकीमती पेड़! ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए आरोप

आरोपियों द्वारा दो से तीन दिन के भीतर ही इतनी बड़ी मात्रा में पेड़ों को काट कर उसकी लकड़ी को साफ कर दिया गया। यह एक बड़ा अवैध कटान का मामला है, जिसने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा
बताया जा रहा है कि बुधवार को ग्रामीणों की नजर अचानक ही जंगल पर गई जहां बड़ी संख्या में खैर के पेड़ काटे गए थे। इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना पाकर बीती देर शाम वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

Doon valley school

इसके बाद जब जांच की गई तो पता चला कि तकरीबन 1000 पेड़ों को काटा गया है। फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
उधर, ग्रामीणों ने बताया कि गांव के साथ ही यह सरकारी जंगल सटा हुआ है जिसमें बड़ी संख्या में खैर के पेड़ मौजूद थे मगर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर वन माफिया ने इस घटना को अंजाम दिया।

JPERC 2025

उन्होंने वन विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी विभाग को जंगल में माफिया की सक्रियता के बारे में आगाह किया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच जंगल से इतनी बड़ी मात्रा में पेड़ काट दिए गए जोकि विभाग की बड़ी लापरवाही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs In Himachal: हिमाचल में युवाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला! भरे जाएंगे 196 पद, सैलरी 36 हज़ार तक..

Jobs In Himachal: हिमाचल में युवाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला! भरे जाएंगे 196 पद, सैलरी 36 हज़ार तक..

HP Budget Session : बजट सेशन के दूसरे दिन हंगामा! विपक्ष ने किया प्रदर्शन, शिलाई अवैध पेड़ कटान मामले में घेरी सरकार

HP Budget Session : बजट सेशन के दूसरे दिन हंगामा! विपक्ष ने किया प्रदर्शन, शिलाई अवैध पेड़ कटान मामले में घेरी सरकार