Asha Hospital
in

YouTube New Rules: अब आ गए YouTube के नए नियम! हो जाएं सतर्क नहीं भुगतना पड़ेगा कड़ा परिणाम..

Shri Ram

दर्शकों को मिलेगा भरोसेमंद अनुभव, भ्रामक कंटेंट पर YouTube सख्त

YouTube New Rules: YouTube ने भारत में फेक थंबनेल और क्लिकबेट वीडियो पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया है।

नए नियमों के तहत गलत और भ्रामक कंटेंट वाले वीडियो डिलीट कर दिए जाएंगे। यह कदम दर्शकों को सही और भरोसेमंद जानकारी देने के लिए उठाया गया है।

YouTube New Rules: अब आ गए YouTube के नए नियम! हो जाएं सतर्क नहीं भुगतना पड़ेगा कड़ा परिणाम..

JPERC 2025

YouTube New Rules: YouTube ने अपनी नई गाइडलाइंस में भ्रामक टाइटल और फेक थंबनेल पर रोक लगाने का फैसला किया है। यह कदम उन वीडियो पर लागू होगा जो दर्शकों को गुमराह करते हैं।

ऐसे वीडियो, जिनके टाइटल और थंबनेल में किए गए वादे वीडियो कंटेंट से मेल नहीं खाते, अब YouTube के निशाने पर रहेंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए इस लिंक को क्लिक कर Whatsapp पर Newsghat Media चैनल फ़ॉलो करें

क्लिकबेट पर कड़े नियम..

YouTube ने स्पष्ट किया है कि क्लिकबेट टाइटल और थंबनेल अब और बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

उदाहरण के लिए, यदि किसी वीडियो का टाइटल “प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया” है, लेकिन वीडियो में ऐसा कुछ भी नहीं है, तो यह गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।

ऐसे वीडियो दर्शकों को गुमराह करते हैं, जिससे न केवल उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि प्लेटफॉर्म की साख पर भी असर पड़ता है। खासतौर पर समाचार और ब्रेकिंग न्यूज के मामलों में यह समस्या अधिक गंभीर हो जाती है।

भ्रामक वीडियो होंगे डिलीट….

YouTube नए नियमों को 2025 से भारत में लागू करेगा। शुरुआत में उन वीडियो को हटाया जाएगा, जो नियमों का उल्लंघन करते हैं।

हालांकि, शुरुआती चरण में क्रिएटर्स के चैनल पर कोई स्ट्राइक नहीं लगेगी। YouTube का मकसद क्रिएटर्स को शिक्षित करना और उन्हें नए दिशानिर्देशों के अनुरूप कंटेंट तैयार करने के लिए प्रेरित करना है।

दर्शकों का भरोसा बढ़ाना मुख्य उद्देश्य…

YouTube ने यह कदम भारत में इसलिए उठाया है क्योंकि यहां खबरों और ईवेंट्स पर बड़े पैमाने पर कंटेंट अपलोड किया जाता है। YouTube का कहना है कि यह जरूरी है कि दर्शकों को सही और सटीक जानकारी दी जाए।

जरूरी बात….

YouTube का यह कदम क्रिएटर्स को भ्रामक और सनसनीखेज कंटेंट से बचने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

नए नियम न केवल दर्शकों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करेंगे, बल्कि प्लेटफॉर्म की साख को भी मजबूत करेंगे। क्रिएटर्स को समय रहते अपने कंटेंट में बदलाव करना जरूरी होगा।

Written by Newsghat Desk

Snowfall In Himachal: हिमाचल में भारी बर्फबारी! वाहन फिसले, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Snowfall In Himachal: हिमाचल में भारी बर्फबारी! वाहन फिसले, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Digital Loan Apps: डिजिटल लोन ऐप्स से लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें ये बात, रहेंगे फायदे में..

Digital Loan Apps: डिजिटल लोन ऐप्स से लोन लेने की सोच रहे हैं तो पहले जान लें ये बात, रहेंगे फायदे में..