Share Market Status: युद्ध विराम ने बदल दी बाजार की तस्वीर.. निवेशकों को मिली राहत, जानें आगे की रणनीति

Share Market Status: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम की खबरों में दुनिया भर के बाजारों का मूड बदल दिया है। कुछ दिनों पहले तक जहां जियो पोलिटिकल तनाव की वजह से निवेशक इन्वेस्टमेंट से डर रहे थे वहीं अब युद्ध विराम की खबर ने इन्वेस्टमेंट में तेजी ला दी है।

Share Market Status: युद्ध विराम ने बदल दी बाजार की तस्वीर.. निवेशकों को मिली राहत, जानें आगे की रणनीति
जी हां, राहत की खबरों ने शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल ला दिया है और यह असर भारत के मार्केट में भी देखने को मिल रहा है। जैसे ही युद्ध विराम का असर दिखा सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने तेजी दर्ज की। पिछले एक हफ्ते से जिस प्रकार की गिरावट बाजारों में देखने को मिल रही थी आज उसकी भरपाई हो गई।

क्यों आई है बाजारों में तेजी?
8 अप्रैल 2026 को ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्ते का सीजन फायर घोषित हुआ। इस सीज फायर की वजह से वैश्विक तनाव कम हो गया, जिससे कच्चे तेल की कीमत $100 से कम हो गई।


तेल सस्ता होना मतलब महंगाई कम होने के आसार, जिसके चलते कई निवेशकों ने बाजार में पुनः खरीदारी करनी शुरू कर दी और इसका सीधा असर भारतीय बाजारों में देखने को मिला। सेंसेक्स 2900 पॉइंट तक उछला वहीं निफ्टी 24000 तक पहुंच गया। यह तेजी पिछले कुछ महीनों की सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है।
आने वाले समय में कौन से सेक्टर में निवेश करना होगा फायदेमंद
आज जिस तरह से बाजार में उछाल आया है उसे देखकर लगता है कि कुछ सेक्टर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले हैं। जैसे कि बैंकिंग सेक्टर, ऑटो रियल्टी सेक्टर, एविएशन सेक्टर इत्यादि बैंकिंग सेक्टर में HDFC बैंक, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, YES बैंक के शेयर में तेजी देखी जाएगी।


वहीं तेल सस्ता होने की वजह से ऑटो कंपनियों को भी सीधा फायदा मिलेगा और उनके शेयर्स में भी उछाल दर्ज होगा। इंटर ग्रुप एविएशन में भी आज 8% की तेजी देखी गई क्योंकि तेल के दाम घट गए। ऐसे में आने वाले समय में इसमें भी उछाल देखने को मिलेगा। बात करें 8 अप्रैल 2026 के दिन सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शेर की तो लोर्सेन एंड टर्बो, इंटरग्लोब एवियशन और बैंकिंग स्टॉक्स ने खास प्रदर्शन किया।
क्या है निवेशकों के लिए बड़ी खबर
निवेशकों के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि यह तेजी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। आने वाले समय में भी यह तेजी इसी प्रकार बरकरार रहेगी। हालांकि विशेष सावधानी बरतना अनिवार्य है क्योंकि हो सकता है कि यह उछाल केवल राहत के लिए हो जो कि युद्ध विराम की खबरों के चलते टेम्पररी मिला हो। हालांकि यदि लंबे समय युद्ध टला रहा तो बाजार में स्थिरता वापस आ सकती है लेकिन तनाव यदि बढ़ गया तो बाजार में फिर से उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर निवेशकों को आगे सोच समझकर कदम उठाना होगा। यदि तेल की कीमतें इसी प्रकार कम रहती हैं तो बाजार में तेजी जरूर दिखेगी। वैश्विक शांति बनी रही तो निवेशकों का भरोसा भी वापस लौटेगा और बाजार और बेहतर होगा। इसलिए निवेशकों को केवल आज के हालात नहीं बल्कि आने वाले कुछ दिनों के हालात पर नजर रखकर आगे का कदम उठाना होगा।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



