Asha Hospital
Holi 2026
in

शिलाई में कांग्रेस को झटका, विधायक हर्षवर्धन के गृह क्षेत्र में 8 परिवार भाजपा में शामिल..

शिलाई में कांग्रेस को झटका, विधायक हर्षवर्धन के गृह क्षेत्र में 8 परिवार भाजपा में शामिल..

शिलाई में कांग्रेस को झटका, विधायक हर्षवर्धन के गृह क्षेत्र में 8 परिवार भाजपा में शामिल..

TROWS

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के तहत मस्तभोज के शरली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान को झटका लगा है। उन्ही के गृहक्षेत्र शरली गांव में 8 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

Holi 2026 -2

कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हुए माया राम चौहान, मान सिंह, संतराम, तोताराम, रंगी राम, खजान सिंह, कंवर सिंह, रमेश शर्मा आदि का खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने फूल माला पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया है।

Indian Public School

राजकीय प्राथमिक पाठशाला शरली में स्वर्ण जयंती क्लस्टर श्रेष्ठ विधालय योजना के अंतर्गत निर्मित भवन का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया।

Doon valley school

शरली पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्गम क्षेत्रों में भी शिक्षा को बेहतर सुविधाएं प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र में दो-दो मोडल स्कूल दिये है, जिसमें स्मार्ट क्लास लग रही है।

जिस कारण ग्रामीणों क्षेत्रों के बच्चों को भी कंप्यूटर की सुविधा देकर बच्चों को भी स्मार्ट बना रहे हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि मस्तभोज क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स हॉस्टल, दो दिन नायब तहसीलदार जाखना में बिठाने की घोषणा की है, जिससे क्षेत्र के लोगों के घरद्वार ही काम होंगे। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 बिस्तर का दर्जा दिया है, जिससे अब आपके गांव में ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने प्रदेश के बुजुर्गों की चिंता की है। इस लिए पेंशन की 70 साल की आयु को 60 साल की है। जिससे प्रदेश के हजारों बुजुर्गों को पेंशन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिम केयर योजना चलाकर लोगों को 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क उपचार मिल रहा है।

बलदेव तोमर ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के जनजातीय मुद्दे पर मुख्यमंत्री गंभीर है तथा केंद्र सरकार को रिपोर्ट तैयार कर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार फिर से बन रही है तथा जयराम ठाकुर फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। इस लिए शिलाई से भी भाजपा का विधायक जिताने में अपना योगदान दे।

इस मौके पर खाद्य आपूर्ति निगम उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने शरली पंचायत के सेंगा सड़क बनाने व कुबली गांव के लिए पेयजल योजना की घोषणा की। साथ ही शरली मंदिर के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की है।

इस मौके बीपीईओ कमला देवी, बीआरसीसी बलवीर चौहान, खजान सिंह, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, कुंदन सिंह शास्त्री, पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, मदन सिंह, सुरेश चौहान, माया राम चौहान, रणसिंह चौहान, अनिल, रंगी लाल, जोगेंद्र सिंह, टीका राम शर्मा, अमर सिंह, वीर सिंह नंबरदार, सतपाल चौहान, बलवीर सिंह, जालम सिंह, नरेश चौहान, प्रदीप, दिवान सिंह आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

यमुना व बाता नदी के तटीयकरण पर व्यय किए जाएंगे 276 करोड़ रुपए : महेंद्र सिंह ठाकुर

यमुना व बाता नदी के तटीयकरण पर व्यय किए जाएंगे 276 करोड़ रुपए : महेंद्र सिंह ठाकुर

वीरवार को पांवटा साहिब के इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

वीरवार को पांवटा साहिब के इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…