in

AI Chatbot OpenClaw Ban: एआई एजेंट OpenClaw से डरा चीन! दफ्तरों और बैंकों में किया बैन, जानिए इसकी खासियत

TROWS

AI Chatbot OpenClaw Ban: चीन ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए एआई एजेंट OpenClaw पर रोक लगाने का फैसला लिया है। चीनी अधिकारियों ने डेटा सुरक्षा चिंताओं के कारण बैंकों, ऑफिसेस और सरकारी कर्मचारियों के OpenClaw चैटबॉट यूज करने पर रोक लगा दी है।

AI Chatbot OpenClaw Ban: एआई एजेंट OpenClaw से डरा चीन! दफ्तरों और बैंकों में किया बैन, जानिए इसकी खासियत

बता दें कि OpenClaw एक ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर है, जो कंप्यूटर पर व्यापक निजी डेटा तक पहुंच प्राप्त कर सकता है, जिससे डेटा लीक होने और बाहरी हमलों का खतरा बढ़ जाता है।

OpenClaw क्या-क्या कर सकता है
बता दें कि OpenClaw AI किसी साधारण चैटबॉट की तरह नहीं है। यह एआई टूल्स की उन्नत श्रेणी में आता है। OpenClaw एक ऐसा टूल है जो ईमेल पढ़ सकता है, कैलेंडर चेक कर सकता है और फाइलों को मैनेज कर सकता है, जो इसके उपयोग को संवेदनशील बनाता है। यह सीधे आपके कंप्यूटर को नियंत्रित कर सकता है, वेब ब्राउज़र चला सकता है, और स्क्रीनशॉट ले सकता है।

Doon valley school

कहां-कहां लगा बैन?
सभी सरकारी दफ्तरों, स्टेट-ओन्ड कंपनियों और बड़े बैंकों के सिस्टम से इसे तुरंत हटाने के आदेश दिए गए हैं। अगर कर्मचारी का फोन कंपनी के नेटवर्क से जुड़ा है, तो वहाँ भी इसके इस्तेमाल पर पाबंदी है।

चीनी सेना (पीएलए) और उनके परिवारों को भी इसके उपयोग से दूर रहने को कहा गया है। जिन सिस्टम्स में यह पहले से मौजूद है, उन्हें डिलीट करने के साथ-साथ सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी देना जरूरी कर दिया गया है।

JPERC 2025

OpenClaw AI से क्यों डरा चीन
OpenClaw AI द्वारा कंप्यूटर पर नियंत्रण लेने की क्षमता को लेकर चीन की चिंता बढी हुई है। यह टूल यूजर के ईमेल, मैसेज और कंप्यूटर फाइलों तक पहुंच मांगता है और इंटरनेट के माध्यम से बाहरी दुनिया से जुड़ भी सकता है।

यही नहीं, यह अपने यूजर के कंप्‍यूटर में कोई खतरनाक काेड या वायरस ला सकता है। जबकि चीन की सरकार डेटा को देश की सुरक्षा का प्रमुख हिस्‍सा मानती है और वह नहीं चाहती कि एआई के कारण कोई सरकारी या सैन्‍य डेटा लीक हो। यही वजह है कि चीनी प्रशासन इसे अपनी सुरक्षा के लिए खतरनाक मान रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: सिरमौर में पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध! अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलेंडरों का भंडारण : डीसी

Sirmour News: सिरमौर में पर्याप्त मात्रा में घरेलू सिलेंडर उपलब्ध! अनावश्यक रूप से न करें गैस सिलेंडरों का भंडारण : डीसी

Himachal Crime News: 44.15 ग्राम चिट्टा लेकर हिमाचल पहुंचे पंजाब के महिला-पुरुष! पुलिस ने बिछाया जाल, किए काबू

Himachal Crime News: 44.15 ग्राम चिट्टा लेकर हिमाचल पहुंचे पंजाब के महिला-पुरुष! पुलिस ने बिछाया जाल, किए काबू