in

Online Game Rule: 1 मई से गेमिंग पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक… अब बदल जाएंगे गेम खेलने के नियम

Online Game Rule: 1 मई से गेमिंग पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक… अब बदल जाएंगे गेम खेलने के नियम

Online Game Rule: 1 मई से गेमिंग पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक… अब बदल जाएंगे गेम खेलने के नियम

Online Game Rule: 1 मई से गेमिंग पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक… अब बदल जाएंगे गेम खेलने के नियम

TROWS

Online Game Rule: ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया में अब पूरी कहानी बदलने वाली है। जी हां, जैसे-जैसे गेमिंग सेक्टर तरक्की कर रहे हैं वैसे-वैसे गेम को लेकर अपराधों की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। नियमों की कमी के चलते हर बार ऐसे विवादों में सरकार घिर जाती है इसीलिए सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए ऑनलाइन गेमिंग को लेकर नए कानून और नियम लागू करने का फैसला ले लिया है।

Online Game Rule: 1 मई से गेमिंग पर सरकार की सर्जिकल स्ट्राइक… अब बदल जाएंगे गेम खेलने के नियम

इस पूरे गेमिंग सेक्टर पर नजर रखने के लिए सरकार ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया OGAI जैसी संस्था बना चुकी है। इस संस्था द्वारा अब गेम खेलने वालों से लेकर गेम बनाने वाली कंपनियों तक नजर रखी जाएगी।

गेमिंग इंडस्ट्री पर सख्ती और संतुलन का नया कानून
सरकार ने प्रोमोशन और रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग एक्ट 2025 के अंतर्गत कुछ नए नियम लागू करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह नियम 1 मई 2026 से देश भर में लागू हो जाएंगे। इन नियमों के अंतर्गत भारत का ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर एक रेगुलेटेड ढांचे में आ जाएगा।

Doon valley school

इस रेगुलेटेड ढांचे के अंतर्गत जहां गेम खेलने वालों पर नजर रखी जाएगी वही गेमिंग एप्स बनाने वाली कंपनी पर भी लगाम कसी जाएगी। जहां इससे एक तरफ गेमिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलेगा। वहीं यूजरके साथ होने वाली धोखाधड़ी और आर्थिक नुकसान कम हो जाएगा।

ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया क्या काम करेगी ?

JPERC 2025

● ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया गेमिंग प्लेटफॉर्म्स की निगरानी करेगी।
● गेम्स को अलग-अलग कैटेगरी में सेट किया जाएगा और उसी हिसाब से यूजर की सेफ्टी सुनिश्चित की जाएगी।
● यूजर को डाटा प्रोटक्शन की गारंटी दी जाएगी।
● गेम बनाने वाली कंपनी से लेकर गेम खेलने वाले यूजर को विशेष नियमों का पालन करवाया जाएगा।
● यदि नियमों का पालन न किया गया तो यह संस्थान उचित कार्यवाही भी करेगी।
● यह संस्था IT मंत्रालय अंतर्गत आएगी जिसके चलते ऑनलाइन गेमिंग की पूरी देखरेख की जाएगी।

रियल मनी गेमिंग पर होगा कड़ा रुख

● इस पूरी प्रक्रिया के अंतर्गत सरकार का सबसे बड़ा फोकस है गेम्स पर कड़ी निगरानी रखने और बैटिंग या जुआ जैसे ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगाना।
● पिछले कुछ समय से देश भर में ऐसी घटनाएं हो रही है जिन पर सरकार की पकड़ कमजोर पड़ रही है।
● गेम्स के नाम पर कई लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनना पड़ रहा है।
● वही लत के चलते लोग गेम खेलने लग जाते हैं और बाद में आत्महत्या या कत्ल तक बात पहुंच जाती है।
● ऐसे में सरकार इन सारे हानिकारक गेम्स पर लगाम लगाने वाली है।
● और यदि किसी कंपनी या यूज़र ने उल्लंघन किया तो 1 करोड़ का बड़ा जुर्माना भी लिया जाएगा।
● इस पूरी प्रक्रिया के चलते कंपनी और यूजर की बैंक और फाइनेंशियल सिस्टम को भी निगरानी में।

इस संस्था द्वारा कौन से गेम्स को राहत मिलेगी

● हालांकि इस संस्था के अंतर्गत हर गेम पर सख्ती नहीं बरती जाएगी ।
● फ्री टू प्ले सोशल गेम और ई स्पोर्ट्स को राहत दी जा रही है।
● ऐसे गेम्स के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं होगा।
● हालांकि सरकार इन सारे खेलों में लाइट टच रेगुलेशन जरूर अपनाना चाहती है।
● लेकिन यदि मनोरंजन के लिए गेम खेला जा रहा है तो ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर भारत में अब ऑनलाइन गेमिंग को नो रूल्स ज़ोन नहीं रहने दिया जाएगा। सरकार OGAI कानून के जरिए एक स्पष्ट और मजबूत ढांचा बनाने वाली है, जिससे गेमिंग इंडस्ट्री की सुरक्षा को बढ़ाया जा सके और यूजर को भी भरपूर सुरक्षा दी जा सके। इन नियमों से जहां रियल मनी गेमिंग पर सख्ती बरती जाएगी। वहीं सामान्य गेम और ई स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Alert: एसी कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका! 20 साल के युवक ने गवाई जान, व्यक्ति जख्मी

Himachal News Alert: एसी कंप्रेसर फटने से जोरदार धमाका! 20 साल के युवक ने गवाई जान, व्यक्ति जख्मी