पांवटा साहिब: हिल व्यू पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता रैली, बच्चों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

पांवटा साहिब: विश्व पृथ्वी दिवस पर हिल व्यू पब्लिक स्कूल में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। छात्रों ने उत्साह से भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा 7वीं की छात्रा अनन्या की भावपूर्ण कविता से हुई। कविता में पृथ्वी को बचाने का संदेश प्रमुख रहा। इसके बाद कक्षा 5वीं की अलीना ने नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कक्षा 8वीं के प्रांजल और ज़बीन, कक्षा 10वीं की जिया तथा कक्षा 5वीं के हर्षित, विराज और अलीना ने शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।


विद्यालय में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। कक्षा 8वीं के अनभ चौहान ने पहला, ज़बीन ने दूसरा और कक्षा 10वीं की रीतिका ने तीसरा स्थान हासिल किया।
नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां रखी गईं। छोटे बच्चों को प्रकृति का महत्व समझाने के लिए गार्डन भ्रमण कराया गया।

इस अवसर पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली को निदेशक पूनम गोयल, अजय शर्मा और प्रधानाचार्या आशु शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली माजरा बाजार सहित आसपास के कई गांवों से होकर गुजरी।
रैली के दौरान छात्रों को अल्पाहार भी दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिकाओं और स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। स्कूल प्रबंधन ने सभी को पृथ्वी को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का संदेश दिया।

