in ,

पांवटा साहिब: इंडियन पब्लिक स्कूल में ‘जोश-2026’ खेल महोत्सव का धमाकेदार आयोजन, नन्हे खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम…..

पांवटा साहिब, 14 नवंबर: इंडियन पब्लिक स्कूल भुंगरनी में 13 और 14 नवंबर को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘जोश-2026’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने अलग-अलग खेलों में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को तीन सदनों अशोका हाउस, एकलव्य हाउस और शिवाजी हाउस में बांटा गया था। तीनों सदनों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें दौड़, जेवलिन थ्रो, खो-खो, कबड्डी और म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।

दो दिनों तक स्कूल का मैदान बच्चों के उत्साह और तालियों से गूंजता रहा। छोटे बच्चों ने भी पूरे जोश के साथ खेलों में भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन करने के साथ टीम भावना, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का भी परिचय दिया।

कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र जी ने किया। वहीं, खेल प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में विद्यालय के शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक (PTI) रोहित पाल ने अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या दीपा शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के जीवन में बहुत जरूरी हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। इसके साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और मिलकर काम करने की भावना भी मजबूत होती है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में केवल जीतना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि उनमें भाग लेना और अपनी पूरी मेहनत करना भी बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों, PTI रोहित पाल, देवेंद्र कौर सहित आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों और सदस्यों का आभार जताया।

‘जोश-2026’ के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल प्रदेश: सुबह माता-पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंची 11वीं की छात्रा, दोपहर में बस अड्डे से हुई लापता: कमरे में मिला चौंकाने वाला पत्र

हिमाचल प्रदेश: सुबह माता-पिता की शिकायत लेकर थाने पहुंची 11वीं की छात्रा, दोपहर में बस अड्डे से हुई लापता: कमरे में मिला चौंकाने वाला पत्र