in

Paonta Sahib: आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं टूटा जसबीर का हौसला, श्रीलंका में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, गुरदीप सिंह गैरी को जीत समर्पित कर हुए भावुक

पांवटा साहिब: श्रीलंका में आयोजित द्वितीय दक्षिण एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप 2026 में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले पांवटा साहिब के गांव कोटड़ी व्यास निवासी जसबीर सिंह ने भी देश का मान बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि पर श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी ने होटल फीनिक्स में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उनका जोरदार स्वागत किया और सम्मानित किया।

इस मौके पर जसबीर सिंह ने बताया कि वह एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए श्रीलंका जाकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेना मुश्किल हो रहा था। ऐसे समय में श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी ने उनकी मदद की और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आर्थिक सहयोग दिया।

जसबीर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना उनका सपना था। वह लगातार मेहनत कर रहे थे, लेकिन पैसों की कमी उनके रास्ते में बाधा बन रही थी। गैरी की मदद से उन्हें अपना सपना पूरा करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान उनका लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना था।

जसबीर के अनुसार, जीत के बाद उन्होंने शाम करीब सात बजे गुरदीप सिंह गैरी को फोन कर स्वर्ण पदक जीतने की खुशखबरी दी और अपनी जीत उन्हें समर्पित की। उन्होंने सोसाइटी का आभार जताते हुए उसके सामाजिक कार्यों की भी सराहना की।

जसबीर सिंह ने हिमाचल सरकार से मांग की कि पैरा थ्रोबॉल को भी अन्य खेलों की तरह स्पोर्ट्स कोटे में शामिल किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में अवसर दिया जाए।

JPERC 2025

गुरदीप सिंह गैरी ने जसबीर को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे हिमाचल और देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मदद के लिए उनकी संस्था हमेशा आगे रहेगी। उन्होंने सरकार और खेल संघों से खिलाड़ियों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की यात्रा का खर्च उठाने की अपील भी की।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नाहन: माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की 7 छात्राओं का चयन, असिस्टेंट स्टाफ नर्स बनकर बढ़ाया संस्थान का मान

नाहन: माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की 7 छात्राओं का चयन, असिस्टेंट स्टाफ नर्स बनकर बढ़ाया संस्थान का मान