in

Jobs in Sirmour: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका! हेल्पर के 50 पदों पर भर्ती, 25 नवंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

नाहन, 23 नवंबर। जिला सिरमौर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय नाहन में 25 नवंबर 2026 को हेल्पर के 50 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने बताया कि मैसर्ज इस्कॉन रेमेडीज, गांव ओगली, नाहन रोड, काला-अम्ब में हेल्पर के 50 पद खाली हैं। कंपनी इन पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी।

25 नवंबर को सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू

इच्छुक अभ्यर्थी 25 नवंबर को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास रखी गई है। आवेदन करने वाले युवाओं की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

JPERC 2025

इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ 10वीं या 12वीं का शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज लाने होंगे।

12,750 रुपये मिलेगा मासिक वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के नियमानुसार अन्य भत्तों की सुविधा भी मिलेगी।

भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9317442497 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। इच्छुक युवा निर्धारित तारीख और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने संभाली लंगर सेवा, संगत को करवाया प्रसाद ग्रहण

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भाजपा मंडल पांवटा साहिब ने संभाली लंगर सेवा, संगत को करवाया प्रसाद ग्रहण