in ,

हिमाचल में महिलाओं के लिए LIC में नौकरी का मौका, 500 पदों पर भर्ती: आज से रोजगार कार्यालयों में होंगे इंटरव्यू

मंडी: हिमाचल प्रदेश की महिलाओं के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर सामने आया है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की मंडी शाखा की ओर से महिला करिअर एजेंट के 500 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन पदों के लिए जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में 3 से 6 नवंबर तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इस भर्ती का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना है।

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि भर्ती के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसके तहत 3 नवंबर को उप रोजगार कार्यालय नेरचौक, 4 नवंबर को जोगिंद्रनगर, 5 नवंबर को बालीचौकी और 6 नवंबर को जिला रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार होंगे। सभी जगह साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

18 से 70 वर्ष तक की महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

इन पदों के लिए 18 से 70 वर्ष की महिलाएं पात्र होंगी। हालांकि, 30 से 60 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित महिलाओं को पहले वर्ष हर महीने 7,000 रुपये, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये वजीफा दिया जाएगा। इसके लिए निर्धारित लक्ष्य पूरा करना जरूरी होगा। इसके अलावा बीमा पॉलिसियों की बिक्री के आधार पर नियमों के अनुसार कमीशन भी मिलेगा।

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी

JPERC 2025

साक्षात्कार में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन महिलाओं का पंजीकरण नहीं हुआ है या उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है, वे ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और नवीनीकरण करवा सकती हैं।

ये दस्तावेज लाना जरूरी

इच्छुक महिलाओं को साक्षात्कार के समय अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां और फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीकरण पत्र साथ लाना होगा। साक्षात्कार में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इच्छुक महिलाएं जिला रोजगार कार्यालय मंडी के फोन नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकती हैं।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर के रेणुका जी मिनी चिड़ियाघर में गूंजेगी बाघों की दहाड़, ‘बाजीराव-मस्तानी’ बनेंगे पर्यटकों के नए आकर्षण

सिरमौर के रेणुका जी मिनी चिड़ियाघर में गूंजेगी बाघों की दहाड़, ‘बाजीराव-मस्तानी’ बनेंगे पर्यटकों के नए आकर्षण

हिमाचल में SIU की बड़ी कार्रवाई: कार में बैठे 4 युवकों से मिला 7.80 ग्राम चिट्टा, पुलिस ने दबोचे आरोपी

हिमाचल में SIU की बड़ी कार्रवाई: कार में बैठे 4 युवकों से मिला 7.80 ग्राम चिट्टा, पुलिस ने दबोचे आरोपी