in

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौ**त से मातम में डूबे परिवार

मंडी/जोगिंद्रनगर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह युवाओं की जान चली गई। लडभड़ोल पेट्रोल पंप के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खड्ड में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, सभी छह युवक मंगलवार को एक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। बुधवार सुबह उन्होंने पुलिस की मदद से युवकों की तलाश शुरू की। इसी दौरान लडभड़ोल पेट्रोल पंप के नजदीक से गुजर रहे एक बाइक सवार की नजर खड्ड में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए खाई में उतरकर कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक सभी छह युवकों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खड्ड से बाहर निकाला।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान आयुष राय (21), अनुज कुमार (18) और यश राय (14), निवासी सिमस; पंकज कुमार (17) और अर्णव ठाकुर (15), निवासी गवाला तथा आदित्य कुमार (17), निवासी दरोब के रूप में हुई है।

JPERC 2025

तहसीलदार डॉ. मुकुल अनिल शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता दी गई है।

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। एक साथ छह युवाओं की मौत से मृतकों के गांवों और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक सवार दो युवक 2.30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

राजगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक सवार दो युवक 2.30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

अब हिमाचल में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, विजिलैंस ने बिछाया जाल और रंगे हाथों दबोचा

अब हिमाचल में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरफ्तार, विजिलैंस ने बिछाया जाल और रंगे हाथों दबोचा