in

राजगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक सवार दो युवक 2.30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

राजगढ़, 18 नवंबर। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में राजगढ़ पुलिस की डिटेक्शन सेल ने कार्रवाई करते हुए बाइक पर सवार दो युवकों को 2.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को राजगढ़ डिटेक्शन सेल की टीम सनौरा चौक के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक बाइक पर दो युवक सवार होकर सोलन से सनौरा की तरफ आ रहे हैं। बताया गया कि उनके पास नशीला पदार्थ मौजूद है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक (HP10B-6049) को रोक लिया। इसके बाद नियमानुसार बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 2.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ।

पुलिस ने बाइक चालक की पहचान देविन्द्र पुत्र कर्ण बहादुर निवासी सरस्वती नगर, डाकघर हाटकोटी, तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में की है। वहीं, बाइक पर पीछे बैठे युवक की पहचान प्रदीप छेत्री पुत्र पप्पू छेत्री निवासी नेरवा बाजार, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों मूल रूप से नेपाल के निवासी हैं।

नशीले पदार्थ की बरामदगी के बाद दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

JPERC 2025

पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिलाई में ब्लाइंड म*र्ड*र का खुलासा! बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक ने रची ह**त्या की साजिश, गो*ली मा*रक*र भाई की ली थी जान

शिलाई में ब्लाइंड म*र्ड*र का खुलासा! बहन को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक ने रची ह**त्या की साजिश, गो*ली मा*रक*र भाई की ली थी जान

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौ**त से मातम में डूबे परिवार

हिमाचल में दर्दनाक हादसा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौ**त से मातम में डूबे परिवार