in

पांवटा साहिब में LIC के 100 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका: 17 अक्टूबर को इंटरव्यू

पांवटा साहिब में LIC के 100 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका: 17 अक्टूबर को इंटरव्यू

पांवटा साहिब में LIC के 100 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका: 17 अक्टूबर को इंटरव्यू

पांवटा साहिब में LIC के 100 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका: 17 अक्टूबर को इंटरव्यू

पांवटा साहिब, 15 अक्टूबर। जिला सिरमौर के बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के लिए नौकरी पाने का अवसर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पांवटा साहिब शाखा में बीमा सखी और रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के कुल 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 17 अक्टूबर 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित होगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर पहुंचकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू सुबह 10:30 बजे सब-ऑफिस एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, पांवटा साहिब में होगा। भर्ती में 10वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर दिया गया है।

बीमा सखी के 50 पदों पर महिलाओं की भर्ती

एलआईसी में महिला करियर एजेंट यानी बीमा सखी के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए केवल महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास और आयु 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित महिलाओं को पहले वर्ष 7,000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके अलावा 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव का भी प्रावधान है।

JPERC 2025

रूरल करियर एडवाइजर के 50 पद भी खाली

रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के 50 पदों पर महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए 10वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह और दूसरे वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव भी मिलेगा।

इंटरव्यू में ये दस्तावेज लाना जरूरी

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं और 12वीं), स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाते की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। अन्य जरूरी दस्तावेज भी साथ रखें।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी अभ्यर्थी को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 7018108176 या 9459433367। इच्छुक अभ्यर्थी 17 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचें।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: कैकेयी के दो वरदान से श्रीराम वनवास तक, भावुक दृश्यों ने नम की दर्शकों की आंखें

पांवटा साहिब: कैकेयी के दो वरदान से श्रीराम वनवास तक, भावुक दृश्यों ने नम की दर्शकों की आंखें