in

पांवटा साहिब: कैकेयी के दो वरदान से श्रीराम वनवास तक, भावुक दृश्यों ने नम की दर्शकों की आंखें

पांवटा साहिब: कैकेयी के दो वरदान से श्रीराम वनवास तक, भावुक दृश्यों ने नम की दर्शकों की आंखें

पांवटा साहिब: कैकेयी के दो वरदान से श्रीराम वनवास तक, भावुक दृश्यों ने नम की दर्शकों की आंखें

पांवटा साहिब: कैकेयी के दो वरदान से श्रीराम वनवास तक, भावुक दृश्यों ने नम की दर्शकों की आंखें

पांवटा साहिब: बद्रीनगर में आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव में बुधवार, 14 अक्टूबर को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने कैकेयी के दो वरदान मांगने, भगवान श्रीराम को 14 वर्ष का वनवास मिलने, उनके अयोध्या छोड़ने, राजा दशरथ के वियोग में प्राण त्यागने और श्रीराम के गंगा पार करने के दृश्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इन भावुक प्रसंगों ने रामलीला देखने पहुंचे लोगों को भावविभोर कर दिया।

आदर्श राम जनकल्याण समिति की ओर से यह आयोजन शर्मा पेट्रोल पंप के समीप नाहन रोड, बद्रीनगर में किया जा रहा है। रामलीला के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रामायण की घटनाओं से जोड़ने का प्रयास किया।

गणमान्य अतिथियों ने बढ़ाया आयोजन का मान

कार्यक्रम में भूमि स्वामी एवं समाजसेवी रमेश शर्मा, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा (बिल्ला), शिव कुमार, जय प्रकाश और बृजेश शर्मा शामिल हुए। रामलीला के आयोजन के लिए अपनी निजी भूमि उपलब्ध करवाने पर समिति ने उनका आभार जताया और सम्मानित किया।

इसके अलावा विद्यापीठ के संचालक नाथी मल, उनके पुत्र कपिल और पांवटा साहिब के थाना प्रभारी एसएचओ बलवंत भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

JPERC 2025

समिति के सदस्यों का मिल रहा सहयोग

रामलीला महोत्सव के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारी और सदस्य लगातार योगदान दे रहे हैं। समिति के अध्यक्ष हरीश चौधरी, प्रधान राजेश कुमार, महासचिव नागेश गिड़ियाल, संयुक्त सचिव रोहित शर्मा, निर्देशक मनोज मदान, कोषाध्यक्ष गुलशन मेहता और स्टेज प्रभारी संदीप शर्मा आयोजन की जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।

समिति के सरपरस्त हरी शरण कपिल, रमेश शर्मा और राजकुमार का भी मार्गदर्शन मिल रहा है। वहीं, अन्य सदस्य भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान सुजीत कुमार नड्डा, रीमा नड्डा, प्रिया जिंदल और अमन वर्मा ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। समिति ने सभी दानी सज्जनों का आभार व्यक्त किया।

समिति का उद्देश्य भगवान श्रीराम के आदर्शों, सत्य, त्याग और मर्यादा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे रामलीला मैदान पहुंचकर मंचन का आनंद लें और श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल प्रदेश: चलती बस में खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, 12वीं के छात्र की द*र्द*ना*क मौ**त

हिमाचल प्रदेश: चलती बस में खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, 12वीं के छात्र की द*र्द*ना*क मौ**त